RANCHI: मादक पदार्थ बेचकर करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने के मामले में पटना पुलिस ने रांची में छापा मारा। पटना पुलिस में पदस्थापित इंस्पेक्टर दिलीप कुमार रांची आए और सुखदेवनगर थाना पुलिस की मदद से छापेमारी की। गांजा विक्रेता विश्वनाथ राय के रांची विकासनगर समेत पटना में कई जगहों पर अकूत संपत्ति है, जिसका पता चलने पर पुलिस उसे जब्त करने की तैयारी में है।

बेटा भी उतरा गांजा तस्करी में

पटना से आए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गांजा विक्रेता विश्वनाथ रॉय का पटना में अकूत संपत्ति है। यह सभी मादक पदार्थ की बिक्री से खरीदा गया है। हालांकि, विश्वनाथ राय को बिहार पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गांजा तस्करी का कारोबार उसके बेटे राहुल राय के द्वारा संभाला जा रहा है। पुलिस उसकी भी तलाश में जुटी हुई है।

थाईलैंड से आता है गांजा

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गांजा की तस्करी विश्वनाथ राय के द्वारा थाईलैंड समेत देश के अनेक राज्यों से मंगवाता है, जिसकी सप्लाई रांची, पटना, गया समेत अन्य जिलों में की जाती है। हाल ही में पुलिस ने गांजा तस्करी करने पर दो ट्रकों को बिहार में बरामद किया था।

Posted By: Inextlive