RANCHI: पटना पुलिस ने कोतवाली डीएसपी भोला प्रसाद सिंह की पिस्टल जांच के बाद लौटा दी है। पिस्टल लाने रांची पुलिस में पदस्थापित एक जमादार पटना गया था। गौरतलब हो कि इंजीनियर समरेंद्र प्रसाद गोलीकांड के आरोपी लवकुश शर्मा को गिरफ्तार करने झारखंड पुलिस तीन फरवरी को पटना के पालीगंज गई थी। उस वक्त शक के आधार पर नीरखपुर सरपंच रामनाथ चंद्रवंशी को रांची पुलिस की गोली लगी थी।

फ् पुलिसकर्मी भी हिरासत में लिए गए थे।

पटना पुलिस ने सरपंच हत्याकांड में रांची पुलिस टीम के तीन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया था। उसी क्रम में पटना पुलिस ने रांची पुलिस के कुछ हथियार भी जब्त कर लिया था। जब्त हथियार इसलिए रखे गए थे, ताकि फायरिंग की मुख्य वजह जानी जा सके। घटना की सूचना के बाद देर रात सिटी एसपी थाना पहुंचे और मामले की जांच की थी।

विपिन शर्मा को पुलिस ने पकड़ा था

कुख्यात विपिन शर्मा और लवकुश शर्मा की खोज में पालीगंज के बाबा बोरिंग रोड रांची पुलिस के पहुंचने पर भाग- दौड़ में नीरखपुर पंचायत के सरपंच को पुलिस ने गोली मार दी थी। पुलिस ने लवकुश के भाई को धर दबोचा था। विपिन ने अरगोड़ा निवासी पीडब्ल्यूडी इंजीनियर समरेंद्र प्रसाद से ख्फ् नवंबर ख्0क्भ् को क् करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी। हालांकि उसका भाई लवकुश भाग निकला था।

Posted By: Inextlive