Pawan Singh-Lauren Gottlieb's 'Kamariya Hila Rahi Hai' TikTok challenge: भोजपुरी एक्टर व सिंगर पवन सिंह का नया साॅन्ग रिलीज हो चुका है। पवन सिंह का ये नया गाना होली पर बेस्ड है। होली आने वाली है तो पवन सिंह के फैंस के लिए एक तोहफा है। इस साॅन्ग पर होली में फैंस खूब धूम मचाने वाले हैं। फिलहाल टिक टाॅक पर सभी इस साॅन्ग पर डांस चैलेंज एक्सेप्ट कर रहे हैं।

कानपुर। Pawan Singh-Lauren Gottlieb's 'Kamariya Hila Rahi Hai' TikTok challenge: भोजपुरी स्टार और सिंगर पवन सिंह का नया होली साॅन्ग रिलीज हो चुका है। इस गाने का नाम है 'कमरिया हिला रही है'। होली के त्योहार पर पवन सिंह की ओर से ये साॅन्ग फैंस के लिए एक तोहफे से कम नहीं है। गाने की शुरुआत में ही फैंस पवन सिंह से कहते नजर आ रहे हैं भाई रेडियो पर आपके नए गाने की फरमाइश कर दें। इसके बाद शुरु होता है ये धांसू साॅन्ग। मालूम हो ये गाना भोजपुरी में नहीं हिंदी में है। खास बात तो ये है कि ये गाना रिलीज होते ही टिक टाॅक पर #KamariyaHilaRahiHaiChalange ट्रेंड करने लगा और हर कोई इस पर वीडियो बना कर शेयर कर रहा है। तो चलिए देखते हैं ऐसे ही कुछ फेमस टिक टाॅक वीडियोज।

View this post on Instagram

#tiktok #kamariyahilarahihai #Challenge ..You Can Show Your Moves like them too Make your own videos on #kamariyahilarahihai Lets Go.🔥

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999) on Feb 25, 2020 at 8:14am PST

टिक टाॅक डांस चलैंज में गाना हो रहा ट्रेंड

पवन सिंह के इस गाने को लेकर टिक टाॅक पर फैंस अपने- अपने डांस मूव्स दिखा रहे हैं। एप पर कमरिया हिला रही है चैलेंज के नाम से ये ट्रेंड कर रहा है। इनमें से कुछ टिक टाॅक वीडियोज पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किए है। उनके इस गाने पर कोई ग्रुप डांस करता नजर आ रहा है तो कोई सोलो। फिलहाल आप इन टिक टाॅप वीडियोज को देख कर मजे लीजिए।

View this post on Instagram#KamariyaHilaRahiHai challenge on tik tok

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999) on Feb 25, 2020 at 4:12am PST

अब तक मिल चुके इतने व्यूज

होली का माहौल है तो गाने में रंग और त्योहार का उत्साह देखा जा सकता है। फिलहाल आपको बता दें कि इसमें जो मेल आवाज है वो पवन सिंह की है। हालांकि फीमेल वाॅइस पायल देव ने दी है। हालांकि इसमें लॉरेन गोटिलेब ने अपने डांस मूव्स से जो तड़का लगाया है, उसकी वहज से गाने को और ज्यादा पसंद किया जा रहा है। वहीं बात करें इसके व्यूज की तो ये गाना यूट्यूब पर 24 फरवरी को रिलीज किया गया था। इस गाने को सिर्फ दो दिनों के अंदर ही 1 करोड़ 34 लाख बार देखा जा चुका है। ये तो तय है कि इस बार होली पर सिंगर का ये गाना आग लगा के रख देगा।

Posted By: Vandana Sharma