Meerut : ठंड और बारिश के कहर से मेरठ की पब्लिक बुधवार को बेहाल हो गई। सुबह से ही कहीं हल्की तो कहीं गरज के साथ बारिश हुई। जिसके चलते दिन का तापमान एक दिन के अंतराल में अचानक पांच डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय हुआ, जिससे दिनभर रिमझिम बारिश होती रही। हालांकि चार किलोमीटर की प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तरी पूर्वी शीत लहरों के चलते जोरदार बारिश तो नहीं हुई लेकिन वातावरण जबरदस्त ठंड की चपेट में आ गया। शाम तक ब्.ख् मिलीमीटर बारिश हो चुकी थी। बुधवार को अधिकतम तापमान क्फ्.ब् और न्यूनतम तापमान 9.ख् डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम कृषि वैज्ञानिक डॉ। एन। सुभाष ने बताया कि कम दबाव का क्षेत्र बनने के चलते बुधवार को बारिश हुई। यह दबाव गुरुवार को भी बने रहने की संभावना है। जिसके चलते क्भ् जनवरी को भी बादल छाए रहेंगे। क्म् से मौसम साफ होने की उम्मीद है। सीसीएसयू के मौसम विभाग के प्रभारी अशोक गुप्ता ने कहा कि जनवरी माह में गत वर्षो में भी बारिश होती रही है। क्8 जनवरी वर्ष ख्0क्फ् में फ्ख् मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। इसके अलावा 7 जनवरी ख्0क्ख् को 8.फ् मिलीमीटर बारिश हुई थी। वहीं मौसम वैज्ञानिक डॉ। शमीम ने बताया कि ख्ख् जनवरी को एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके चलते ख्फ् और ख्ब् को फिर से बारिश होने की उम्मीद है।

Posted By: Inextlive