वाहन चालको को आज एक बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। तेल कंपनियां आज पेट्रोल-डीज़ल के दामों की समीक्षा के बाद दाम घटाने का ऐलान कर सकती हैं। सूत्रों की मानें तो पेट्रोल के दाम 4 रुपये तक घट सकते हैं।


11 साल में पहली बारसाल 2015 के आखिरी महीने में वाहन चालको को आज एक बड़ी खुशखबरी मिलने के आसार साफ है। ग्यारह साल में पहली बार कच्चा तेल काफी हद तक सस्ता हुआ है। तेल कंपनियों के मुताबिक पिछले 15 दिन में कच्चा तेल करीब 11 फीसदी तक सस्ता हुआ है। जिससे उम्मीद है कि आज तेल कंपनियां आज पेट्रोल-डीज़ल के दामों की समीक्षा के बाद दाम घटा देंगी। इतना ही नहीं नवंबर महीने के आखिरी हफ्ते में भारतीय बास्केट में कच्चे तेल का औसत दाम 41.17 डॉलर/बैरल था। जो कि इधर करीब 4 दिन पहले और घट गया है। अब यह घटकर 36.65 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। जिससे सूत्रों की मानें तो पेट्रोल के दाम करीबह 4 रुपये तक घट सकते हैं। उतार चढ़ाव देखने को मिले
गौरतलब है कि साल 2015 में पेट्रोल डीजल के दामों के काफी उतार चढ़ाव देखने को मिले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को अभी कुल 18 महीने हुए हैं। जिसमें सरकार की कमाई पेट्रोल पर 101% और डीजल पर 200% बढ़ी। हालांकि क्रूड ऑयल के दाम काफी हद तक घटे हैं। उनके कार्यकाल में क्रूड ऑयल 57% सस्ता हुआ। भारत सरकार ने अब तक करीब 5 बार पेट्रोल-डीजल पर ड्यूटी बढ़ाई है। गौरतलब है कि सार्वजनिक क्षेत्र की खुदरा तेल कंपनियां हर महीने पहली व 15वीं तारीख को पेट्रोल डीजल के दाम में संशोधन करतीं हैं। जिनमें इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम व हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी बड़ी ऑयल कंपनियां शामिल हैं।

inextlive from Business News Desk

Posted By: Shweta Mishra