-राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी ने शुरू किया कोर्स

- हर संडे को लगेगी क्लास, सभी स्टूडेंट्स की अटेंडेंस पर दिया जाएगा ध्यान

=====================

9,200-रुपए एक वर्ष की विद बुक्स है फीस

10 बजे सुबह से दोपहर 2 बजे तक होगी क्लास

2-वर्ष का है योगा डिग्री कोर्स

31 जुलाई तक करा सकते हैं एडमिशन

================

बरेली: आप योगा डिग्री कोर्स करना चाह रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। शहर के बरेली कॉलेज में राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी ने दो वर्षीय योगा डिग्री कोर्स की शुरुआत इसी वर्ष कर दी है। इसके लिए एडमिशन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। 31 जुलाई आवेदन की लास्ट डेट है।

2 वर्ष का है कोर्स

योगा डिग्री कोर्स दो वर्ष में पूरा होगा। योगा क्लास में ग‌र्ल्स और ब्वॉयज दोनों ही एडमिशन ले सकते हैं। इसके लिए संडे को ही क्लासेस लगाई जाएंगी। क्लास टाइमिंग सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक रहेगी। जिसमें कैंडिडेट्स के लिए अलग-अलग ट्रेनर प्रैक्टिस और थ्योरी क्लासेस लेंगे। कैंडिडेट्स को एक वर्ष की फीस और बुक्स के 9200 रुपए जमा करने होंगे।

कैंडिडेट्स के अनुसार सीट

को-आर्डिनेटर डॉ। आरबी सिंह ने बताया कि अभी सीट्स की संख्या निर्धारित नहीं है। फार्म जमा किए जा रहे हैं। जितने अधिक फार्म जमा होंगे उतनी अधिक सीटों के लिए अनुमति मिल जाएगी। फिलहाल अभी 31 जुलाई तक यूजी पास कैंडिडेट्स योगा पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

==================

वर्जन

योगा क्लासेस के लिए अनुमति मिल गई है। इसके लिए 31 जुलाई तक आवेदन मांगे जा रहे हैं। एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ताकि समय से क्लासेस शुरू हो सकें। यूजी पास कोई भी कैंडिडेट एडमिशन ले सकता है।

डॉ। आरबी सिंह, क्षेत्रीय को-आर्डिनेटर, क्षेत्रीय कार्यालय बरेली

Posted By: Inextlive