-गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत RP घाट पर लगायी गयी एग्जिबिशन

-स्लोगंस में गंगा को बचाने के दर्शाये गए हैं तरीके

VARANASI

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत साफ-सफाई के प्रति जन जागरूकता के उद्देश्य से नगर निगम की ओर से क्म् मार्च से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वच्छता गंगा मिशन के तत्वावधान में राजेंद्र प्रसाद घाट पर गंगा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें प्रेरणादायी पोस्टर लगाए गए थे। जिसमें गंगा को बचाने के तरीके, जनता की लापरवाही, गंगा की महत्ता के अलावा आम जन के लिए जाह्नवी की कितनी जरूरतें हैं उसे भी दर्शाया गया था। इससे पूर्व प्रदर्शनी का शुभारंभ सुबह करीब क्क्.फ्0 बजे संयुक्त नगर आयुक्त रमेश चंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर दशाश्वमेध के जोनल अधिकारी अरविंद कुमार यादव, डॉ। रितु गर्ग, पीके सरकार, नीरज कुमार पाल आदि मौजूद थे। प्रचार-प्रसार के अभाव में प्रदर्शनी में ज्यादा लोगों की भीड़ नहीं पहुंच सकी।

बनाया सेल्फी प्वाइंट

फोटो प्रदर्शनी तीन दिनों तक चलेगी। इस दौरान सफाई के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है। प्रदर्शनी स्थल पर एक सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। जहां लोग फोटो के साथ अपनी सेल्फी ले सकते हैं। जनता को अवेयर करने के लिए आकर्षक स्लोगन भी लिखे गए हैं। जिसके जरिए गंगा की जैव विविधता पर संकट, गंगा पर आम जन का अत्याचार आदि को बताया गया है।

Posted By: Inextlive