RANCHI महिलाओं को सुरक्षित ट्रांसपोर्ट सुविधा मुहैया कराने के लिए फिर से पिंक ऑटो का परिचालन शुरू हो जाएगा। बुधवार से इसे चालू करने की घोषणा कर दी गई है। सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे बाजार में ये ऑटो चलेंगे। यह जानकारी गुलाबी ऑटो की अध्यक्ष आरती बेहरा ने दी है।

लाइसेंस के चक्कर में हुआ था बंद

रांची में 4 फरवरी, 2014 को पिंक ऑटो की शुरुआत हुई थी। पहली बार छह महिला ऑटो ड्राइवरों ने ऑटो चलाकर इसकी शुरुआत की थी। लेकिन रांची में महिला आटो ड्राइवर्स को कॉमर्शियल लाइसेंस देने को लेकर विवाद चल रहा था। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जिन महिलाओं ने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई किया था। इसके बाद वे लोग लाइसेंस पाने की प्रक्रिया में खरा उतर नहीं रही थी। इसी वजह से उन्हें लाइसेंस नहीं मिल पा रहा था। और अंत में पिंक ऑटो सर्विस को बंद कर दिया गया था।

आई नेक्स्ट ने 27 जनवरी को प्रमुखता से उठाया था मुद्दा

आईनेक्स्ट ने 27 जनवरी को रांची में बंद हुई पिंक ऑटो सर्विस के मुद्दे को जोरशोर से उठाया था। इसके बाद प्रशासन से लेकर पिंक ऑटो अध्यक्ष को इस सेवा को जल्द से जल्द शुरू करने का अनुरोध किया गया था। जिसके बाद इस सर्विस को शुरू करने का फैसला किया गया है।

शिवरात्रि पर महारूद्राभिषेक

श्रीवैष्णवी शिवराम सेवा संस्थान, गेतलातू द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर रूद्राभिषेक महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर ध्यानमग्न होकर श्रद्धालु भगवान शिव के अभिषेक का आनंद ले रहे थे। शिवमहाआरती के पश्चात पंडित रवि रंजन पांडेय ने बताया कि रूद्राभिषेक करने से इंसान के दुख दर्द का विनाश होता है। साथ ही गंगा के पानी से मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। यजमान के रूप में सेवा संस्थान के रंजीत कुमार, मनीष, प्रवीण, नीरज, बैशाखी, शिल्पी, आकृति, सरिता, बबीता, रेखा, देवकी, रजनी, शोभा, सुप्रिया, ममता, ज्योति, सोनी के अलावा अन्य भक्त मौजूद थे।

Posted By: Inextlive