हाल ही में सोथबे नीलामधर के ऑक्‍श में पिंक स्‍टार नाम के अंडाकार हीरे की नीलामी की गयी। ये हीरा अब तक के सबसे मंहगे मूल्‍य पर नीलाम हो गया है। पता चला है कि करीब सवा सात करोड़ डॉलर में हांगकांग के ही एक ज्‍वेलर ने इसे खरीद लिया है।

नीलामी में बनाया विश्व कीर्तिमान
हांगकांग में सोथबे नीलामीघर की ओर से 59.6 कैरेट के 'पिंक स्टार' नाम के शानदार गुलाबी हीरे की नीलामी आयोजित की गयी थी। जिसमें एक ज्वेलर ने 7.12 करोड़ डॉलर की रिकॉर्ड बोली लगा कर खरीद लिया है। नीलाम घर के सूत्रों की मानें तो इस हीरे ने बिक्री का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। जर्मेकिल इंस्टीट्यूट ऑफ अमेरिका ने भी कहा है कि इससे पहले किसी भी हीरे की इतनी ऊंची बोली नहीं लगायी गयी है।
यह पेड़ हर हफ्ते लेता है एक इंसान की जान
पहले भी लग चुका है ऊंचा दाम
सोथेबे ने बताया है कि उसका अनुमान था कि ये अंडाकार आकार मल्टीकट हीरा 6 करोड़ डॉलर तक में बिक सकता है। वैसे तीन वर्ष पहले भी सोथबे की जिनेवा में आयोजित की गई नीलामी में यह हीरा इससे भी अधिक राशि में नीलाम हुआ था लेकिन बाद में बोली लगाने वाला राशि अदा नहीं कर सका और यह सौदा रद्द हो गया था।
फेसबुक पर एक पोस्ट के लिए भरना पड़ा 5 लाख डॉलर जुर्माना

पांच मिनट में हुई नीलामी पूरी
सोथेबे एशिया की चेयरपर्सन पैट्टी वांग ने बताया कि हीरे को हांगकांग के ही जौहरी चो ताई फूक ने खरीदा है। ये भी बताया गया है कि फोन पर हुई नीलामी की प्रक्रिया तीन बोली लगाने वालों के बीच चली। जिसमें पांच मिनट के अंदर बिक्री फाइनल हो गयी और फूक ने पिंक स्टार को अपने नाम कर लिया।
बचपन के प्यार के लिए 17वें करमापा ने छोड़ा संन्यास, जानें तिब्बत के इस बड़े धर्म गुरु की परंपरा

 

Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Molly Seth