बॉटम लगा लें

-उद्यान विभाग ने मांगा सभी पार्षदों से स्थान का प्रस्ताव

बरेली: नगर निगम सभी वार्डो में पोषक तत्वों से भरपूर सहजन के पौधे लगाएगा। इसके लिए निगम के उद्यान विभाग ने पौधों की व्यवस्था भी कर ली है। साथ ही इन पौधों को वार्डो में लगाने के लिए पार्षदों से प्रस्ताव भी मांगा है।

बहुत गुणकारी होता है सहजन

सहजन व्यंजन के रूप में भी खाया जाता है। इसकी पत्तियां, टहनियां, तना, गोंद तक उपयोगी होते हैं। सहजन की फली की सब्जी भी बनाई जाती है। सहजन की पत्तियों में काफी मात्रा में विटामिन, कैल्शियम और फास्फोरस पाया जाता है। सहजन कि पत्तियों के सेवन से कुपोषित बच्चों को ताकत मिलती है। इतना ही नहीं इसमें कैमफेरोल, रैह्मेनेटिन, आइसो क्वेरसेटिन जैसे एंटी कैंसर कंपाउंड पाए जाते हैं।

जल्द लगाए जाएंगे 500 पौधे

निगम के सभी वार्डो में 500 पौधे लगाए जाएंगे। इनमें सौ पौधे सहजन के होंगे, जबकि शेष पौधे छायादार वाले जैसे गुलमोहर, अमलतास, बकैन, कचनार, जामुन आदि के होंगे।

जाएंगे ट्री गार्ड

पौधों को लगाने के बाद उसकी निगरानी भी की जाएगी। इसके लिए मालियों को जिम्मेदारी दी जाएगी। साथ ही इन पौधों को पशुओं से बचाने के लिए ट्री गार्ड लगाए जाएंगे। नगर निगम के हेड माली संतराम ने बताया कि शहर में जल्द ही पौधे लगाए जाएंगे।

पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। स्थानीय लोगों भी जागरूक किया जाएगा कि वे पौधों को न खराब करें।

-डॉ। उमेश गौतम, मेयर

Posted By: Inextlive