-आम लोगों की जागरूक के लिए आईनेक्स्ट ने शुरू किया पेड़ों की 'पॉपुलेशन बढ़ाओ' अभियान

-अभियान के पहले दिन आईनेक्स्ट व लाइंस क्लब संगम ने किया प्लांटेशन

ALLAHABAD: पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत के रूप में हमारे सामने एक चुनौती के रूप में मौजूद है। ऐसे में हर किसी को आपस में मिलकर इस चुनौती का सामना करने की जरूरत है। इसी को ध्यान में रखते हुए आईनेक्स्ट ने व‌र्ल्ड पॉपुलेशन डे पर पेड़ों की पॉपुलेशन बढ़ाने के उद्देश्य से 'पॉपुलेशन बढ़ाओ' अभियान की शुरुआत की। जिसके अन्तर्गत आईनेक्स्ट एक साल तक लोगों को पेड़ों का संरक्षण करने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने के प्रति जागरूक करेगा। अभियान की शुरुआत आईनेक्स्ट टीम ने लायंस क्लब संगम के साथ मिलकर एमपीवीएम गंगागुरुकुलम स्कूल में पेड़ लगाकर की और लोगों को इस अभियान से जोड़ने के क्रम का आगाज किया।

ख्0 पेड़ लगाने से हुई शुरुआत

-लंबे समय तक पॉल्यूशन से जूझने से लोगों को कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर हमारे थोड़े से प्रयास से हम स्वच्छ वातावरण का निर्माण करने में सफल होते हैं तो ये कोई घाटे का सौदा नहीं है। हमारे पुराणों में भी पेड़ों के महत्व को दर्शाया गया है।

पारूल

-पर्यावरण को बचाने के लिए ऐसे अभियान चलते रहने चाहिए। अकसर लोग सिर्फ नाम के लिए अभियान चलाते हैं। हकीकत अलग होती है, लेकिन इस अभियान से जुड़ कर बेहद खुशी हो रही है।

पारूल

-ऐसे प्रयास हमेशा जारी रहने चाहिए। आईनेक्स्ट के इस अभियान से जुड़ने के बाद लगा कि अब और जिम्मेदारी बढ़ गई है। मैं स्वयं व अपने लायंस क्लब संगम के जरिए अन्य कॉलेजेज व पार्क में जाकर पेड़ लगाएंगे। लोगों को भी जागरूक करेंगे, जिससे वे भी इस अच्छे कार्य के लिए प्रयास करें।

ऋषि

'पॉपुलेशन बढ़ाओ' अभियान की शुरुआत ख्0 पेड़ लगाने से हुई। इस मौके पर स्कूल में हुए प्लांटेशन प्रोग्राम में स्कूल मैनेजमेंट ने भी सहयोग दिया और लगाये गए पेड़ों के संरक्षण की जिम्मेदारी उठाने का भरोसा दिया। स्कूल की प्रिंसिपल अल्पना डे ने कहा कि ऐसे अभियान से जुड़ना बेहद खुशी की बात है। वे अपने स्कूल के बच्चों को भी इस अभियान से जुड़ने और दूसरे लोगों को भी जोड़ने के लिए जागरूक करेंगे जिससे अभियान के दौरान अधिक से अधिक पेड़ लगाये जा सके और अपने पर्यावरण को संरक्षित किया जा सके। इस दौरान आईनेक्स्ट टीम के साथ ही लाइंस क्लब संगम के मेंबर्स भी मौजूद रहे।

-वर्जन

-आईनेक्स्ट की ओर से चलाया जा रहा अभियान वास्तव में काबिले तारीफ है। आज के दौर में ये समय की डिमांड है। अगर हम अभी नहीं सोचेंगे तो शायद कल बहुत देर हो जाएगी।

अचला

- कोई भी व्यक्ति अगर अपने बच्चों को कोई सबसे अच्छा गिफ्ट देना चाहता है, तो स्वच्छ पर्यावरण से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता है। हर किसी को अपने जीवन प्रत्येक महत्वपूर्ण क्षण में कम से कम एक पेड़ लगाना चाहिए। आज के समय में पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

अल्पना डे

-जिस तेजी से पॉपुलेशन बढ़ रही है, उसके सापेक्ष पेड़ों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। ऐसे में पर्यावरण संतुलन बिगड़ना लाजमी है। आईनेक्स्ट के इस प्रयास जरूर लोगों में जागरूकता आएगी और वे दूसरे लोगों को जागरूक करने का प्रयास करेंगे।

आशीष

- पेड़ हमें ऑक्सीजन देते हैं, लेकिन जिस तेजी से पेड़ों की कटाई हो रही है, उसके हिसाब से देखा जाये तो आने वाले दिनों में ऑक्सीजन देने के लिए भी पेड़ नहीं रह जाएंगे। इसलिए आज से ही हमें इन चीजों के लिए अवेयर होने की आवश्यकता है।

बीएम सिंह

-पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी है कि हम अपने आने वाली पीढ़ी को भी अवेयर करें। जिससे हमारे साथ उनमें भी अभी से पर्यावरण संरक्षण की भावना जागे। आईनेक्स्ट का प्रयास काबिले तारीफ है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस अभियान से जुड़ना चाहिए।

भावना

-पेड़ पौधे हमारे जीवन का सबसे अहम हिस्सा हैं। इसलिए इसको संरक्षित करने के लिए सभी लोगों को प्रयास करना चाहिए। बिना पेड़ों के जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। हम अपने क्लब के माध्यम से भी लोगों को इसके प्रति जागरूक करने का प्रयास करेंगे जिससे अधिक से अधिक लोग जागरूक हो सकें और इस दिशा में कदम उठाएं।

चंचल

-सही मायने में आईनेक्स्ट के प्रयास का बेहद सराहनीय है। इसकी जितनी तारीफ की जाये वो कम है। ऐसे प्रयास को हर किसी को सपोर्ट करना चाहिए जिससे अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ सकें।

इरा

-आईनेक्स्ट के इस अभियान से जुड़ने के बाद काफी खुशी मिली है। आगे भी ऐसे अभियान में शामिल होने का मौका मिला तो जुड़ने का प्रयास करेंगे। आईनेक्स्ट को इस अभियान को आगे भी लगातार जारी रखना चाहिए।

मनीष

-ऐसे कार्यो के लिए भी कई लोग सरकार को जिम्मेदारी उठाने की बात कहते हैं। वास्तव में ऐसे कार्य में सभी को अपना योगदान देना चाहिए। हर किसी की खुद की जिम्मेदारी है कि वे अपने आसपास पेड़ों को लगाने और उसके संरक्षण के लिए कार्य करें।

नीलेश

- हम सभी को ग्रीनरी को बढ़ावा देने के लिए कार्य करना चाहिए जिससे हमें स्वच्छ वातावरण मिल सके। लोगों को ये समझ नहीं आता है कि थोड़े से स्वार्थ के लिए पेड़ों की कटाई करने का कितना बड़ा नुकसान हमें भविष्य में उठाना पड़ेगा। इसलिए अभी से सजग होने की जरूरत है।

ओम प्रकाश

Posted By: Inextlive