-इस दिवाली घर को सजाने के लिए इनडोर प्लांट्स को पसंद कर रहे लोग

-हेल्थ और एटमॉसफेयर के लिए हैं हिट

आगरा। जब आप किसी पार्क या गार्डन में होते हैं तो हरे-भरे पौधों को देखकर फे्र श फील करते हैं। सारा स्ट्रेस खत्म हो जाता है। अब लोग इन पौधों को अपने ड्राइंग रूम, बेडरूम और वर्कस्पेस में लगा रहे हैं। ये पौधे न सिर्फ आपके घर या ऑफिस की सज्जा को बढ़ा रहे हैं, बल्कि वातावरण को भी शुद्ध कर रहे हैं। दिवाली के मौके पर लोग अपने घरों और ऑफिस के इंटीरियर के लिए कई तरह की चीजों को खरीदते हैं। लेकिन इस दिवाली लोग अपने होम डिकोर में चार-चांद लगाने के लिए इन डेकोरेटिव पौधों को पसंद कर रहे हैं।

इन पौधों की है डिमांड

कॉसमॉस ग्रीन की ममता सिंह का कहना है कि ये पौधे कम पानी की मांग करते हैं। इन पौधों की ज्यादा देखभाल नहीं करनी पड़ती है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग पौधों को ज्यादा टाइम नहीं दे पाते हैं। उन लोगों के लिए ये पौधे बेस्ट हैं। ये पौधे न केवल घर की सज्जा बढ़ाएंगे बल्कि आपके घर का माहौल भी पीसफुल रखेंगे।

इन पौधों की डिमांड

एलोग्मारेड

अरेलिया

क्रोटन

ट्रेसिना

मनी प्लांट

बैरिकेटेड मनी प्लांट

गोल्डन मनी प्लांट

अडेनियम पिंक

पनसतिया रेड

करन छू

ब्रह्माकमल

इस प्लांट से भागेंगे मच्छर

मच्छर सभी के लिए एक बड़ी प्रॉब्लम होती है। मार्केट में अवेलेबल मच्छर भगाने वाले प्रोडक्ट्स भी काफी हार्मफुल होते हैं। लेमनग्रास एक ऐसा पौधा है, जो न केवल आपके घर की सज्जा को बढ़ाएगा बल्कि मच्छर भी भगाएगा। यह एक जड़ीबूटी है। इसमें से नींबू की तरह महक आती है। लेमनग्रास के अर्क में सिट्रल होता है। जो ज्यादातर मच्छरों के रिपेलेंट्स में यूज किया जाता है।

पौधों को गिफ्ट कर रहे लोग

सिटी में लोग इन पौधों को डिफरेंट्स ऑकेजन पर गिफ्ट भी कर रहे हैं। कॉसमॉस ग्रीन की ममता सिंह का कहना है कि इन पौधों को लोग अपने फ्रेंड्स और फैमिली में गिफ्ट भी कर रहे हैं।

स्टीकर की अच्छी डिमांड

पौधों के अलावा मार्केट में घर की साज सज्जा के लिए पेंटिग्स, ब्रास, प्रिंटेड डूर साइन हैंगिंग्स, डिजायनर कैंडिल्स मिल रहे हैं। जो आपके घर की साज-सज्जा में चार चांद लगा देंगे। मार्केट कई सारे डिफरेंट स्टीकर अवेलेबल हैं। ये स्टीकर्स अलग-अलग साइज में अवेलेबल हैं।

Posted By: Inextlive