- खोराबार एरिया के जंगल चंवरी की घटना

- लाइसेंसी रिवाल्वर से चली गोली, मची अफरा-तफरी

खोराबार एरिया के जंगल चंवरी की घटना

- लाइसेंसी रिवाल्वर से चली गोली, मची अफरा-तफरी

GORAKHPUR: GORAKHPUR: बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान दुल्हन का मौसेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रविवार की रात खोराबार एरिया के जंगल चंवरी में रात करीब साढ़े क्ख् बजे हुई। गोली चलने से शादी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर पुलिस ने दो बारातियों को हिरासत में ले लिया।

रविवार रात आई थी बारात

जंगल चंवरी, तिनपुरवा निवासी बंशीधर की बेटी की शादी चिलुआताल के कुड़वा निवासी अनिल से तय थी। रविवार रात बारात पहुंची तो घराती उनके स्वागत में जुट गए। आगवानी के बाद परिवार के लोग शादी की तैयारियों में जुट गए। रात में शादी की रस्म शुरू होने के पहले बारात में आए लोगों ने असलहों से फायरिंग शुरू कर दी। ताबड़तोड़ फायरिंग में दुल्हन के मौसेरे भाई कृष्ण कुमार को गोली लग गई। वह गिरकर तड़पने लगा। तब लोगों को उसके घायल होने की जानकारी हुई।

खुशियों में मचा हाहाकार

युवक के घायल होने की सूचना से बाराती भी अवाक रह गए। अपना लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर बाराती फरार हो गया। लेकिन गोली चलाने वाले दो लोगों को घरातियों ने पकड़ लिया। शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की सूचना पाकर खोराबार पुलिस पहुंच गई। पूछताछ में पता लगा कि कुड़वा निवासी बराती राम बेलास की लाइसेंसी रिवॉल्वर ले आया था। उसकी रिवॉल्वर मांग कर धीरेंद्र फायर कर रहा था। ट्रिगर फंसने पर वह रिवॉल्वर नीचे करके खोलने लगा। तभी अचानक गोली दगने से हरियाणा के परवल, दुबौला का कृष्ण कुमार घायल हो गया।

रिश्तेदार ने दर्ज कराया मुकदमा

कृष्णा के रिश्तेदार बेलवार निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। गोली चलाने वाले युवक धीरेंद्र यादव, असलहा ओनर राम बेलास के खिलाफ पुलिस ने हत्या के प्रयास, अनुसूचित जाति के उत्पीड़न का मामला दर्ज किया। सोमवार की दोपहर पुलिस ने राम बेलास के पिता फूलचंद को पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि रिवॉल्वर का लाइसेंस कैंसिल करने के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी। उधर मेडिकल कॉलेज में भर्ती युवक को परिजन किसी नर्सिग होम में लेकर चले गए।

बारात में गोली चली थी। आरोपी युवक को पकड़ लिया गया है। असलहे का लाइसेंस निरस्त करने के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी।

-रामाशीष सिंह यादव, एसओ खोराबार

Posted By: Inextlive