घाना में रहने वाला एक कपल इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस चर्चा की वजह है इनका बेमेल होना। जी हां जहां एक ओर लड़की काफी मोटी है तो वहीं लड़का बिल्‍कुल पतला। लोगों ने इनका मजाक उड़ाया लेकिन लड़की ने भी ऐसा जवाब दिया कि आप भी कहेंगे यह जोड़ी कतई नहीं है ऑड....

इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी फोटोज
घाना के एक हॉस्पिटल में नर्स मज्नाकी टेटे की वहीं के एक कंस्ट्रक्शन वर्कर के साथ इंगेजमेंट हुई थी। लड़की ने इस खुशी को सोशल मीडिया पर शेयर करना चाहा और उसने अपने फियांसे कोजो अमाओ के साथ कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दीं। इधर तस्वीरें इंस्टाग्राम पर आई ही नहीं कि लोगों ने मज्नाकी का मजाक उड़ाना शुरु कर दिया। दरअसल मज्नाकी ओवरवेटेड है जबकि फियांसे काफी दुबला-पतला है ऐसे में लोगों ने इस बेमेल जोड़े की काफी टांग खिंचाई की।

लड़की ने दिया ऐसे जवाब
लोगों के भद्दे और गंदे मजाक का जवाब देते हुए मज्नाकी ने लिखा कि, 'उसे कुछ फर्क नहीं पड़ता। वह इन फालतू कमेंट्स के चक्कर में अपनी खुशी बर्बाद नहीं कर सकती'। इतना लिखने के बाद मज्नाकी ने अपने फियांसे के साथ खिंचाई गई सभी रोमांटिक तस्वीरों को भी सोशल साइट्स पर पोस्ट कर दिया। इनमें से एक तस्वीर में लड़का मज्नाकी को गोदी में भी उठाए हुए है। मज्नाकी बताती हैं कि वह अपने फियांसे से बहुत प्यार करती हैं और वह भी उनकी काफी केयर करता है। ऐसे में उन्हें दुनिया की परवाह नहीं है।

Odd News inextlive from Odd News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari