देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम दौरे पर हैं। इस दौरान नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार को कोकराझार रैली में लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्‍होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। अपने संबोधन में उन्‍होंने जनता से 10 साल के पीएम और 15 साल के सीएम के कार्यकाल के बारे में भी सवाल किया। पीएम मोदी अब इसके बाद गुवाहाटी में एक रैली को संबोधित करेंगे।


पूरे 10 साल शासनप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के दौरे पर निकले हैं। जिसमें वह आज कोकराझार में रैली को संबोधित कर चुके हैं। इसके बाद वह अब गुवाहाटी में एक रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान कोकराझार में नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उनके निशाने पर असम में 15 साल तक राज्य करने वाले सीएम से लेकर देश में 10 साल तक राज्य करने वाले पीएम रहे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री व कांग्रेस की नीतियों को असम के पिछडे़पन के लिए जिम्मेदार बताया। उनका कहना है कि एक पार्टी जिसने यहां पर एक दो नही बल्कि पूरे 10 साल शासन किया। पीएम भी यहीं से चुना
इतना ही नहीं सबसे खास बात तो यह है कि एक प्रधानमंत्री भी यहीं से चुना गया। वो 10 साल तक पीएम के रूप में देश की बागडोर भी संभाले रहे फिर भी आज असम इतना पीछे हैं। आज भी यहां पर आज की बेसिक जरूरतों के लिए लोग तरस रहे हैं। इसके साथ ही एक मुख्यमंत्री के रूप में 15 साल तक कांग्रेस पार्टी के हाथों बागडोर रही। इस सबके बाद विकास न होना अपने आप में एक बड़ी बात है। यह तो जनता के साथ एक बहुत बड़ा धोखा है। इस दौरान उन्होंने विरोधी पार्टी की इस बात पर भी खिचाईं कि जो 10 से 15 साल के कार्यकाल में कुछ नहीं कर पाए वो आज उनसे 10 से 15 महीने उन्न्ाति पर सवाल पूछते हैं। जबकि उनकी सरकार आज असम में विकास के लिए काम कर रही है।डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जाकोकराझार सेंट्रल यूनिवर्सिटी को एक साल में डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा मिलेगा। कंजनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन रूट को अब सिल्चर तक बढ़ाया जाएगा। जमीन का मामला हल होने के बाद रूपसी एयरपोर्ट को जल्द ही आम लोगों के लिए खोल दिए जाने की तैयारी है। इसके अलावा वह इस कोशिश में हैं कि आने वाले छ सालों में वह नॉर्थ ईस्ट के हर गांव में बिजली दे सकें। इसके साथ ही पीएम मोदी ने असम के विकास में जनता से और भी कई बड़े वादे किए है। उनका कहना है कि वह अपने वादों को हकीकत के धरातल पर बहुत जल्द उतारने की कोशिश में हैं।

inextlive from India News Desk

Posted By: Shweta Mishra