प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रियाद पहुंचे हैं। इसी दौरान उन्होंने सऊदी अरब को भारत का 'मूल्यवान दोस्त' बताया है।


रियाद (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रियाद पहुंचे हैं। इसी बीच उन्होंने सऊदी अरब को भारत का 'मूल्यवान दोस्त' बताया है। सोमवार रात को रियाद में लैंड हुए पीएम मोदी को मंगलवार को तीसरे फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव फोरम के प्लेनरी सत्र में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। सऊदी अरब पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'एक महत्वपूर्ण दोस्त के साथ संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से यात्रा की शुरुआत की और सऊदी अरब में लैंड हुआ। इस यात्रा के दौरान कई तरह के कार्यक्रमों में हिस्सा लूंगा।'कई प्रमुख सौदे निर्धारित


बता दें कि पीएम मोदी इस यात्रा के दौरान भारत में वैश्विक निवेशकों के लिए बढ़ते व्यापार और निवेश के अवसरों पर जोर देंगे क्योंकि देश को 2024 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है। पीएम मोदी की इस यात्रा के दौरान कई प्रमुख ऊर्जा सौदे निर्धारित किए गए हैं, जिनमें वेस्ट कोस्ट रिफाइनरी प्रोजेक्ट और भारत के रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व (एसपीआर) कार्यक्रम शामिल हैं। वेस्ट कोस्ट रिफाइनरी प्रोजेक्ट महाराष्ट्र में 44 बिलियन डॉलर की परियोजना है, जिसमें सऊदी अरामको की काफी हिस्सेदारी होगी। इसके अलावा एसपीआर कार्यक्रम के तहत तीन बड़े पैमाने पर अंडरग्राउंड स्टोरेज फैसिलिटीज पर फोकस किया गया है, जो भारत ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बन रहा है।सऊदी अरब भारत का तेल का दूसरा सबसे बड़ा स्रोतइसके अलावा मंगलवार को प्रकाशित होने वाले अरब न्यूज को दिए एक स्पेशल इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा, 'भारत अपने कच्चे तेल का लगभग 18 प्रतिशत आयात किंगडम से करता है। यह हमारे लिए कच्चे तेल का दूसरा सबसे बड़ा स्रोत है। विशुद्ध रूप से क्रेता-विक्रेता संबंध से, अब हम एक करीबी रणनीतिक साझेदारी की ओर बढ़ रहे हैं, जिसमें डाउनस्ट्रीम तेल और गैस परियोजनाओं में सऊदी निवेश शामिल होगा।'विकास के लिए तेल की स्थिर कीमतें महत्वपूर्णपीएम मोदी ने कहा, 'हम अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं के महत्वपूर्ण और विश्वसनीय स्रोत के रूप में देश की महत्वपूर्ण भूमिका को महत्व देते हैं। हमारा मानना है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के विकास के लिए, विशेष रूप से विकासशील देशों के लिए तेल की स्थिर कीमतें महत्वपूर्ण हैं। सऊदी अरामको भारत के पश्चिमी तट पर एक बड़ी रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल परियोजना में भाग ले रहा है। हम भारत के सामरिक पेट्रोलियम भंडार में अरामको की भागीदारी के लिए भी तत्पर हैं।'सऊदी अरब में पीएम मोदी की यह दूसरी यात्रा

प्रधानमंत्री मोदी सऊदी अरब के राजा, सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद के निमंत्रण पर दो दिवसीय यात्रा पर रियाद पहुंचे हैं। यह मोदी की खाड़ी राष्ट्र की दूसरी यात्रा है। 2016 में अपनी पहली यात्रा के दौरान, किंग सलमान ने उन्हें सऊदी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके बाद क्राउन प्रिंस फरवरी 2019 में भारत आए थे। पीएम मोदी ने कहा, '2016 में किंगडम की मेरी पहली यात्रा के बाद से, मैंने व्यक्तिगत रूप से हमारे द्विपक्षीय संबंधों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी है। मैं पांच बार हिज रॉयल हाईनेस (HRH) क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मिला हूं। मैं उनके साथ अपनी पिछली बैठकों को याद करता हूं और इस यात्रा के दौरान उनसे फिर से मिलने का इंतजार कर रहा हूं।' मंगलवार को पीएम मोदी सऊदी अरब के राजा, सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने वाले हैं।

Posted By: Mukul Kumar