-फतेहगंज पश्चिमी स्थित रबर फैक्ट्री में आयोजित किसान कल्याण रैली में 3 लाख से ज्यादा किसानों के आने की संभावना

-पीएम की रैली की सिक्योरिटी के पुख्ता किए गए इंतजाम, कई बड़े नेता होंगे शामिल

BAREILLY: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को रबर फैक्टरी के मैदान से किसान कल्याण रैली को संबोधित करेंगे। दोपहर करीब एक बजे प्रधानमंत्री विशेष विमान से त्रिशूल एयरबेस पहुंचेंगे, जहां से वह हेलीकॉप्टर से रैली स्थल पहुंचेंगे। करीब एक घंटे वह जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान बड़ी घोषणाएं किए जाने की उम्मीदें हैं। खासतौर पर रुहेलखंड के किसानों और बंद रबर फैक्टरी के कर्मचारी खास तोहफे का इंतजार कर रहे हैं। रैली में कोई खलल न हो इसके लिए सिक्योरिटी के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स, पीएसी, एसपीजी सभी ने मोर्चा संभाल लिया है।

पीएम बनने के बाद पहली बार बरेली में मोदी

बरेली में पीएम की दूसरी रैली है। इससे पहले मोदी ने ने 2014 लोकसभा चुनाव में पीएम कैंडिडेट रहते हुए रैली की थी। अब पीएम बनने के बाद मोदी पहली बार बरेली आ रहे हैं। रैली के दौरान पीएम ने कई घोषणाएं की थीं। जिससे उम्मीद है कि हो सकता है कि इन घोषणाओं को जल्द पूरा किया जाएगा। भाजपा का दावा है रैली में 22 जिलों से तकरीबन 3 लाख से अधिक लोग शिरकत करेंगे। रैली में पीएम के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री संजीव कुमार बालियान, केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे। सिक्योरिटी को लेकर एक दिन पहले डीजी सिक्योरिटी गोपाल गुप्ता ने सभी तैयारियों को जायजा लिया और फोर्स की रिहर्सल भी की।

Posted By: Inextlive