पीएम मोदी ने भारत में 100 करोड़ कोविड-19 टीकाकरण होेने की खुशी में आज देश को संबोधित किया। इस दाैरान पीएम ने इस उपलब्धि के लिए देश के प्रत्येक नागरिक को बधाई दी है। हालांकि पीएम ने अभी भी लोगों से मास्क पहनने की अपील करते हुए कहा कि जब तक युद्ध समाप्त न हो हथियार नहीं डालने चाहिए। यहां पढ़ें पीएम माेदी के संबोधिन की खास बातें...

नई दिल्ली (एएनआई)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित किया। राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि 21 अक्टूबर को, भारत ने 100 करोड़ कोविड-19 टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा किया। यह उपलब्धि देश के प्रत्येक व्यक्ति की है। मैं इस उपलब्धि के लिए प्रत्येक नागरिक को बधाई देता हूं।

On 21st October, India accomplished the target of 1 billion COVID19 vaccinations. This achievement belongs to every individual in the country. I congratulate every citizen for this feat: PM Modi during address to the nation pic.twitter.com/pRhkdlXBRS

— ANI (@ANI) October 22, 2021

यह इतिहास का एक नया अध्याय
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 100 करोड़ टीकाकरण का निशान सिर्फ एक संख्या नहीं है... यह इतिहास का एक नया अध्याय है, एक वसीयतनामा है कि भारत एक कठिन लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त कर सकता है। यह दर्शाता है कि देश अपने लक्ष्यों की पूर्ति के लिए कड़ी मेहनत करता है।

100 crore vaccinations is not a just a number but the beginning of a new chapter in the history of the country: PM Narendra Modi pic.twitter.com/oHG0P2d48m

— ANI (@ANI) October 22, 2021

टीकाकरण को लेकर आशंकाएं थीं
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर आशंकाएं थीं। भारत के बारे में यह भी कहा जा रहा था कि यहां अनुशासन कैसे काम करेगा लेकिन भारत का टीका अभियान 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' का जीता जागता उदाहरण है।

There were apprehensions over our vaccination program. It was also being said about India that how will discipline work here: PM Modi on India achieving 100-crore vaccination mark pic.twitter.com/rFyebeT5bZ

— ANI (@ANI) October 22, 2021 सभी के साथ समान व्यवहार किया
प्रधानमंत्री ने अपने संबोेधन में यह भी कहा कि हमने सुनिश्चित किया कि वीआईपी संस्कृति हमारे टीकाकरण कार्यक्रम पर हावी न हो और सभी के साथ समान व्यवहार किया जाए। हमें इस बात पर गर्व होना चाहिए कि भारत का संपूर्ण टीकाकरण कार्यक्रम विज्ञान और वैज्ञानिकों पर आधारित रहा है

We ensured that VIP culture does not overshadow our vaccination program and everyone is treated equally: PM Modi on India achieving 100-crore vaccination mark pic.twitter.com/IBtSVGr9T0

— ANI (@ANI) October 22, 2021

विश्व के कई नेताओं ने भारत को बधाई दी
भारत ने गुरुवार सुबह 100 करोड़ कोविड-19 वैक्सीन खुराक देने का मील का पत्थर हासिल किया। इस उपलब्धि पर विश्व के कई नेताओं ने भारत को बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी गुरुवार को काेविड-19 वैक्सीन निर्माताओं, स्वास्थ्य कर्मियों और टीकाकरण अभियान में शामिल अन्य सभी के प्रति आभार व्यक्त किया था।

Posted By: Shweta Mishra