प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की बधाई दी। वहीं शिवराज सिंह चौहान ने जन्मदिन के अवसर पर भोपाल में अपने आवास पर पौधारोपण किया।

नई दिल्ली (एएनआई)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि ऊर्जावान भाजपा नेता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उन्होंने अपने नेतृत्व में राज्य को विकास की नई ऊंचाइयां दी हैं। मैं उन्हें खुश, स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना करता हूं।

अमित शाह ने की लंबी उम्र की कामना
गृहमंत्री अमित शाह ने भी एमपी सीएम को ट्विटर पर बधाई देते हुए लिखा है कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिहं चौहान जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आप ऐसे ही निष्ठा और समर्पण से जनता के कल्याण और प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहें। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।

सीएम शिवराज ने आज किया पाैधारोपण
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी उन्हें बधाई देते हुए कहा कि आपके कार्यकाल के दौरान, राज्य लगातार विकास के पथ पर है। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जन्मदिन के अवसर पर भोपाल में अपने आवास पर पौधारोपण किया।

Posted By: Shweta Mishra