PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देश में दाे करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वायरस वैक्सीन लगाई गई है। कोविड-19 वैक्सीनेशन के तहत यह अब तक का हाईएस्ट रिकाॅर्ड है।


नई दिल्ली (पीटीआई)। PM Modi Birthday: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 71वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आज कोविड-19 वैक्सीनेशन का अब तक का सबसे बड़ा रिकाॅर्ड बनाया गया है। कोविन ऐप के मुताबिक शुक्रवार को शाम 5:30 तक 2.04 करोड़ से ज्यादा लाेगों को कोरोना वायरस वैक्सीन लगाई गई है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्वास्थ्य मंत्रालय ने दैनिक कोविड​​​​-19 टीकाकरण ने एक महीने से भी कम समय में चौथी बार एक करोड़ का आंकड़ा पार किया, जिससे देश में प्रशासित खुराक की संख्या 78 करोड़ से अधिक हो गई। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि यह सबसे तेज गति में हुआ टीकाकरण है। अब तक हाईएस्ट रिकाॅर्ड बनाने का प्लान
प्रधानमंत्री के जन्मदिन को विशेष बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज के दिन कोविड वैक्सीनेशन का अब तक हाईएस्ट रिकाॅर्ड बनाने की तैयारी की थी। इसके लिए देश में भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा पार्टी के हेल्थ वाॅलिंटियर्स एक्टिव रहे। देश में 6 सितंबर, 31 अगस्त और 27 अगस्त को दैनिक-19 टीकाकरण 1 करोड़ से अधिक था। मंडाविया ने गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के दौरान शुक्रवार को कोविड ​​​​-19 टीकाकरण अभियान को गति देने का आह्वान करते हुए कहा था कि यह उनके लिए एकदम सही उपहार होगा। भाजपा ने देश भर में अपनी इकाइयों से प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों का टीकाकरण कराने में मदद करने को कहा है। देश में इस तरह लगी कोविड-19 वैक्सीनमंत्रालय के अनुसार, भारत को 10 करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा छूने में 85 दिन, 20 करोड़ का आंकड़ा पार करने में 45 दिन और 30 करोड़ तक पहुंचने में 29 दिन और लगे। इसमें कहा गया है कि देश को 30 करोड़ खुराक से 40 करोड़ तक पहुंचने में 24 दिन लगे और फिर 6 अगस्त को 50 करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा पार करने में 20 दिन लगे। मंत्रालय ने कहा कि 60 करोड़ के आंकड़े को पार करने में 19 दिन और लगे और 7 सितंबर को 60 करोड़ से 70 करोड़ तक पहुंचने में केवल 13 दिन लगे। इसमें कहा गया है कि प्रशासित खुराकों की कुल संख्या 13 सितंबर को 75 करोड़ को पार कर गई थी।

Posted By: Shweta Mishra