PM Modi Birthday: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 71वां बर्थडे मना रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रही हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी तक पीएम मोदी को विशेज दे चुके हैं।

नई दिल्ली (पीटीआई)। PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को 71 साल के हो गए। भाजपा ने उनके 71वें जन्मदिन को विशेष बनाने के लिए शुक्रवार से 20-दिवसीय विशाल जनसंपर्क, "सेवा और समर्पण" शुरू किया और यह गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन में उनके 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भी 7 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इसके अलावा आज के दिन डेढ़ कराेड़ा से ज्यादा कोरोना वैक्सीन डोज देने का रिकाॅर्ड भी बनाने की कोशिश कर रही है। वहीं इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रही हैं। पीएम मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि वह अपनी अथक सेवा की भावना से राष्ट्र की सेवा कर रहें।

भारत के प्रधानमंत्री श्री @narendramodi को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मेरी शुभेच्‍छा है कि आप स्‍वस्‍थ रहें और दीर्घायु प्राप्‍त कर &अहर्निशं सेवामहे&य की अपनी सर्वविदित भावना के साथ राष्ट्र सेवा का कार्य करते रहें।

— President of India (@rashtrapatibhvn) September 17, 2021


अमित शाह ने विश किया बर्थडे
वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने न केवल देश को समय से पहले सोचने और कड़ी मेहनत से अपने संकल्प को पूरा करने का विचार दिया, बल्कि इसे हकीकत भी बनाया। उन्होंने कहा कि मोदी में देश को एक मजबूत और निर्णायक नेता मिला है, जिन्होंने दशकों से अपने अधिकारों से वंचित लोगों को सम्मानजनक जीवन दिया।

देश के सर्वप्रिय नेता प्रधानमंत्री @narendramodi जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ।
मोदी जी ने न सिर्फ देश को समय से आगे सोचने और परिश्रम की पराकाष्ठा से संकल्प को सिद्ध करने की सोच दी बल्कि उसको चरितार्थ करके भी दिखाया।

— Amit Shah (@AmitShah) September 17, 2021
राजनाथ सिंह ने दी शुभकामनाएं
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने अब तक के कार्यकाल में विकास और सुशासन में कई नए अध्याय लिखे हैं और कामना की कि वह भारत को एक मजबूत, समृद्ध और गौरवशाली देश बनाने के अपने सपने को पूरा करें।

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। अपने निर्णय लेने की क्षमता, कल्पनाशीलता और दूरदृष्टि के लिए विख्यात मोदीजी ने भारत को एक &आत्मनिर्भर भारत&य का स्वरूप देने का जो संकल्प लिया है, वह उनके विज़न और प्रबल इच्छाशक्ति का प्रतीक है।

— Rajnath Singh (@rajnathsingh) September 17, 2021
राहुल गांधी ने दी बर्थडे विशेज
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। राहुल गांधी ने ट्वीट किया जन्मदिन मुबारक हो मोदी जी।

Happy birthday, Modi ji.

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 17, 2021
पीएम मोदी का जीवन सफर
1950 में गुजरात में जन्मे, मोदी कम उम्र में हिंदुत्व संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में शामिल हो गए और बाद में भाजपा में शामिल हो गए। 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बने, मोदी को कभी भी चुनावी झटका नहीं लगा। उनके नेतृत्व में राज्य भाजपा लगातार तीन बार सत्ता में आई और फिर 2014 और 2019 में केंद्र में एक के बाद एक सत्ता में आई।

Posted By: Shweta Mishra