शिया धर्मगुरु और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना कल्बे सादिक के निधन पर पीएम मोदी ने दुख व्यक्त किया। 83 वर्षीय मौलाना कैंसर से पीड़ित थे।


नई दिल्ली (एएनआई)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को प्रमुख शिया धर्मगुरु और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) के उपाध्यक्ष मौलाना कल्बे सादिक के निधन पर दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे मौलाना कल्बे सादिक के निधन से अत्यंत दुख हुआ। उन्होंने सामाजिक सद्भावना और भाईचारे के लिए उल्लेखनीय प्रयास किया। उनके परिजनों और चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं।लखनऊ के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली
मौलाना सादिक ने मंगलवार रात लखनऊ के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। डॉक्टरों ने कहा कि 83 वर्षीय मौलाना कैंसर से पीड़ित थे। इससे पहले आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मौलाना सादिक के निधन पर शोक व्यक्त किया। दिवंगत मौलवी की प्रशंसा करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि सादिक ने हमेशा समाज में भाईचारे को मजबूत करने पर जोर दिया। वह एक महान और 'अजीम' व्यक्तित्व थे। मैं उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

Posted By: Shweta Mishra