भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर उन्हें देश भर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य नेताओं ने भी उन्हें बधाई दी है।

नई दिल्ली (एएनआई)। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का आज 75वां जन्मदिन है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को जन्मदिन की बधाई दी। पीएम मादी ने ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनकी समृद्ध अंतर्दृष्टि और नीतिगत मामलों की समझदारी हमारे राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी संपत्ति है। वह कमजोरों की सेवा करने के प्रति बेहद दयालु है। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।

Birthday wishes to Rashtrapati Ji. His rich insights and wise understanding of policy matters are great assets for our nation. He is extremely compassionate towards serving the vulnerable. I pray for his good health and long life. @rashtrapatibhvn

— Narendra Modi (@narendramodi) October 1, 2020


2017 को भारत के 14 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि राम नाथ कोविंद जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। देश के गरीब और वंचित वर्ग के कल्याण व सशक्तिकरण के प्रति आपका समर्पण हम सभी को प्रेरित करता है। आपकी बुद्धिमत्ता व कौशल से देश को नया बल मिला है। आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूं। राम नाथ कोविंद का जन्म 1 अक्टूबर 1945 को उत्तर प्रदेश राज्य के कानपुर जिले के ग्राम परुंख में हुआ था। उन्होंने 25 जुलाई, 2017 को भारत के 14 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

Posted By: Shweta Mishra