प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। मुलायम सिंह आज 82 साल के हो गए हैं।


नई दिल्ली (पीटीआई)। समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का आज 82वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर मुलायम सिंह को उनके समर्थकों, करीबियों और राजनीतिक नेताओं की ओर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। देश की राजनीति में उन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मैं उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं। सीएम योगी ने भी मुलायम सिंह यादव को शुभकामनाएं।
वहीं उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ ने भी समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। सीएम येागी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं। बता दें कि मुलायम सिंह यादव का जन्म 1939 में उत्तर प्रदेश के सैफई गांव में हुआ था। एक शिक्षक के रूप में शुरुआत करने वाले मुलायम सिंह यादव ने बाद में राजनीतिक दुनिया में एक लंबी पारी खेली। मुलायम सिंह यादव 1989 में वह पहली बार और 2003 से 2007 तक दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद पर आसीन रहे।

Posted By: Shweta Mishra