सिटी के लिए गुरुवार का दिन प्राउड मोमेंट लेकर आया। पीएम नरेंद्र मोदी ने एक ओर जहां सिटी में बनी नई विधानसभा बिल्डिंग और साहिबगंज की गंगा नदी पर बने मल्टी मॉडल टर्मिनल का इनॉग्रेशन के साथ ही झारखंड सचिवालय का शिलान्यास किया।


रांची (सुधीर जायसवाल)। सिटी से ही देश को तीन योजनाओं -किसान मानधन, राष्ट्रीय पेंशन व एकलव्य स्कूल  की सौगात दी। सिटी के धुर्वा स्थित श्रीजगन्नाथ एचईसी मैदान (प्रभात तारा मैदान) में दिन के लगभग 12 बजे जब पीएम पहुंचे तो एक लाख लोगों की भीड़ वहां मौजूद थी। झारखंड की पब्लिक एक पॉजिटिव एनर्जी के साथ अपने पीएम का वेलकम करती नजर आई।पीएम के बोल


मोर बट से राउर मन के जमे जमे जोहार... आज याद फिर ताजा हो गई। सितंबर 2018 में इसी प्रभात तारा मैदान से दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत का शुभारंभ हुआ था। आज फिर से किसानों के बुढ़ापे में उनके लिए सहारा बनने वाली किसान मान-धन पेंशन योजना और खुदरा व्यापारियों व स्वरोजगारियों के पेंशन योजना का शुभारंभ बिरसा मुंडा की धरती से हो रहा है। एक तरह से झारखंड गरीब और आदिवासियों के कल्याण के लिए संचालित की जाने वाली योजनाओं का लॉन्चिंग पैड है। जब-जब विभिन्न योजनाओं की बात निकलेगी तब-तब झारखंड का नाम लिया जाएगा कि जिस योजना का शुभारंभ झारखड से हुआ, उससे करोड़ों लोगों को फायदा हो रहा है।दो दशक बाद लोकतंत्र का मंदिर

पीएम ने कहा कि झारखंड राज्य गठन के दो दशक बाद लोकतंत्र के मंदिर का लोकार्पण हो रहा है। यह सिर्फ  इमारत नहीं एक ऐसा पवित्र स्थान है जहां से झारखंड की वर्तमान और आनेवाली पीढ़ी के सपने साकार होंगे। यूथ इस भवन को जरूर देखें, जहां उनके कल्चर को बड़े जतन से सहेजा गया है।एक आदिवासी बच्चे पर एक लाख खर्च करेगी सरकारपीएम ने कहा कि झारखंड समेत पूरे देश के आदिवासी और जनजातीय बच्चों के स्किल और एजुकेशन को निखारने के लिए 462 एकलव्य स्कूलों का निर्माण शुरू किया गया है। सरकार यहां एक-एक बच्चों पर एक लाख रुपए से ज्यादा खर्च करेगी। यहां से निकलने वाले बच्चे नए भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। झारखंड में शुरू हो रहे 69 एकलव्य विद्यालय योजना की कड़ी से जुड़ चुके हैं।रघुवर की तारीफपीएम ने अपने भाषण में कहा कि झारखंड में बदलाव लाने का प्रयास रघुवर दास की सरकार ने किया है। विकास के जितने भी काम हुए हैं, उनमें आपके मुख्यमंत्री का बड़ा योगदान है। आवागमन की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए झारखंड में 9 हजार करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट की स्वीकृति मिली है। भारतमाला योजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग का विस्तार हो रहा है।अटैकिंग मोड में आए पीएम

अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी भ्रष्टाचारियों के खिलाफ अटैकिंग मोड में दिखे। उन्होंने कहा कि जनता को लूटनेवालों को उनकी जगह पहुंचाने का काम शुरू हो गया है। कुछ लोग तो अंदर चले भी गए हैं और बाकी कतार में हैं। किसी का नाम लिए बगैर प्रधानमंत्री ने कहा कि खुद को कानून से ऊपर समझनेवाले लोग आज जमानत की गुहार लगा रहे हैं। अपने दूसरे कार्यकाल के 100 दिनों की उपलब्धियों को उन्होंने जनता से साझा किया और आशीर्वाद भी मांगा।झारखंड : पीएम आज किसान मान धन योजना और 400 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का करेंगे उद्घाटनप्लास्टिक छोड़ें, रिस्पांसिबल बनेंपीएम ने लोगों से अपील की कि आप रिस्सपांसिबल बनें और प्लास्टिक छोड़ें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। हमें अपने घरों, अपने मोहल्ले, अपने शहर की सफाई तो करनी ही है साथ-साथ सिंगल यूज़ प्लास्टिक को एक जगह जमा कर उससे मुक्त होना है। 2 अक्टूबर को हम महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाएंगे। उस दिन उस ढेर को हटा देना है। उन्होंने प्रकृति प्रेमी झारखंड के लोगों से अपील की कि सिंगल यूज प्लास्टिक अभियान का नेतृत्व करें। नए भारत, नए झारखंड के लिए मिलकर काम करना है।
-465 करोड़ से बनी झारखंड विधानसभा बिल्डिंग-1238 करोड़ की सचिवालय बिल्डिंग का शिलान्यास-13.29 लाख किसानों में खाते में पेंशन की राशि-290 करोड़ का साहिबगंज मल्टी मॉडल टर्मिनल- 462 एकलव्य मॉडल स्कूलों की शुरुआत की-1.5 करोड़ एनुअल टर्नओवरवाले बिजनेसमैन को पेंशनsudhir.jaiswal@inext.co.in

Posted By: Mukul Kumar