पीएम नरेंद्र माेदी रविवार को पुन: गंगा पूजन के लिए पहुंचे तो उन्होंने पुरोहित को पहचान लिया. इस दाैरान उनसे एक सवाल भी पूछा.

-संगम में लगाई ग्यारह डुबकी, विश्व कल्याण का लिया संकल्प

-गंगा पूजन के बाद पुराहितों को मिली दक्षिणा
prayagraj@inext.co.in
PRAYAGRAJ: इसके पहले 16 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी ने संगम पर पूजन किया था। रविवार को पुन: वह गंगा पूजन के लिए पहुंचे तो उन्होंने पुरोहित को पहचान लिया। साथ ही कुंभ से जुड़ा सवाल भी पूछा। इसके पहले पीएम ने गंगा में 11 डुबकी लगाई और विश्व कल्याण का संकल्प लिया। उन्होंने पुरोहितों को चलते समय दक्षिणा भी दी। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौके पर उपस्थित थे।

गंगा स्तुति कर किया आचमन
रविवार को कुंभ मेले में आए पीएम ने संगम घाट में स्नान किया। उन्होंने 11 डुबकी लगाने के साथ गंगा स्तुति की। मेला प्राधिकार के पुरोहित प्रदीप पांडे के साथ सात पुरोहितों ने गंगा पूजन कराया। इस दौरान पीएम ने विश्व कल्याण का संकल्प भी लिया। स्नान के साथ उन्होंने आचमन भी किया। पीएम ने त्रिवेणी की आरती भी उतारी। चलते समय पीएम ने पुरोहित से पूछा कि आपको कुंभ कैसा लगा। इस पर पुरोहित ने प्रसन्नता जाहिर की। इसके पूर्व 16 दिसंबर को पीएम ने संगम पर पूजन भी इन्हीं पुरोहित के साथ किया था। पीएम के माथे पर त्रिपुंड आकार का चंदन भी लगाया गया था।

मंच पर इनका हुआ सम्मान
पीएम ने गंगा पांडाल के मंच पर सफाई कर्मचारियों शीतल, सुमन देवी, चुनकी, कल्लू, सूरज, किशोरी लाल, राज कुमार, नम्रता सिंह, जल पुलिस के मुनीश कुमार सिंह, सिविल पुलिस के संतोष, अग्निशमन के सुरेंद्र कुमार, होमगार्ड के नागेंद्र कृष्ण, एनडीआरएफ के विकास चंद्र, जवान देव प्रकाश, नाविकों में राजू निषाद व लल्ल्न निषाद आदि शामिल रहे। इसके अलावा पीएम ने एनडीआरएफ के जवान राजेंद्र गौतम को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। कहा कि उन्होंने अपना जीवन दूसरों की सेवा में दांव पर लगा दिया।

Posted By: Inextlive