प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का निधन हो गया। बुधवार काे उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें असपताल में भर्ती कराया गया था।

इंटरनेट डेस्क (कानपुर)। पीएम मोदी ने ट्वीट कर अपनी मां के निधन की सूचना दी है। बुधवार को अहमदाबाद में वे अपनी मां हीराबेन मोदी को देखने अस्‍पताल पहुंचे थे। पीएम की मां यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती थीं। बाद में अस्पताल की ओर से जानकारी दी गई थी कि उनकी हालत स्थिर है।

#PMNarendraModi की मां हीराबेन मोदी का निधन। @narendramodi ने ट्वीट कर दी जानकारी #HeerabenModi #PMModiMother #PMModi https://t.co/ixALifQ9BV

— inextlive (@inextlive) December 30, 2022


जून में 100वें वर्ष में किया था प्रवेश
प्रधानमंत्री की मां हीराबेन मोदी की बुधवार को तबीयत बिगड़ने पर अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती होने के बाद वहां पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई थी। हाल ही में 18 जून, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का जन्म दिन मनाया गया। उन्होंने 100वें वर्ष में प्रवेश किया था।

વીડિયોઃ વડાપ્રધાન નરેન્દ્ર મોદીના માતા હીરાબા અમદાવાદની યુએન મહેતા હોસ્પિટલમાં દાખલ, બપોર સુધીમાં મોદી પહોંચે તેવી શક્યતા#ahmedabad #Gujarat #Hiraba #NarendraModi #narendramodimother #unmehta pic.twitter.com/FS6SWJ1mBX

— gujaratijagran (@gujaratijagran) December 28, 2022

Posted By: Satyendra Kumar Singh