प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इंदिरा गांधी की आज 104वीं जयंती है।

नई दिल्ली (एएनआई)। देश की दिवंगत पूर्व प्रधानत्रमंत्री इंदिरा गांधी की आज शुक्रवार को 104वीं जयंती मनाई जा रही है। इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "मैं पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी उन्हें याद किया।

I pay my tributes to former Prime Minister Smt. Indira Gandhi Ji on her birth anniversary.

— Narendra Modi (@narendramodi) November 19, 2021

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी अपनी दादी को किया नमन
राहुल गांधी ने अपनी दादी को नमन करते हुए ट्वीट किया कि देश के सबसे होनहार प्रधानमंत्रियों में इंदिरा गांधी जी का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। उनकी सबसे बड़ी शक्ति थी जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख बांटना। दादी, आपका साहस हमेशा प्रेरित करता है। आपको आज भी अपने साथ पाता हूं। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

पीएम पद पर रहते हुए ही 1984 में उनकी हत्या कर दी गई
19 नवंबर, 1917 को भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू के घर जन्मीं इंदिरा गांधी ने जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक और फिर जनवरी 1980 से अक्टूबर 1984 देश की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। पीएम पद पर रहते हुए ही 1984 में उनकी हत्या कर दी गई थी।

Posted By: Shweta Mishra