RANCHI : प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचे नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की दोपहर यहां के प्रभात तारा मैदान में विकास योजनाओं की कई घोषणाएं की। उन्होंने राज्य के विकास के लिए कुछ योजनाओं की शुरुआत की तो कुछ का ऑनलाइन शिलान्यास भी किया। इस मौके पर उनके साथ राज्यपाल सैय्यद अहमद, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, पीयूष गोयल, धर्मेद्र प्रधान व सुदर्शन भगत के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा व रांची के सांसद रामटहल चौधरी भी मौजूद रहे।

झारखंड से मिला प्यार ब्याज सहित लौटाने आया हूं

इस ऐतिहासिक मौके पर मौजूद अपार भीड़ को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान मिले आपके प्यार की कर्ज अदायगी मैं सूद के साथ करने रांची आया हूं। बिजली की जिन योजनाओं की यहां शुरुआत हो रही है, उनसे यहां का अंधेरा दूर होगा। आपको ख्ब् घंटे बिजली मिलेगी। जिस पावर ग्रिड का शिलान्यास किया गया है, वह सिर्फ रांची ही नहीं बल्कि पूरे भारत को रौशन करेगा। इससे राज्य में समृद्धि आएगी।

श्री मोदी ने कहा कि क्ब् साल की उम्र पूरी कर चुका झारखंड देश का सबसे समृद्ध राज्य बन सकता है। इसका विकास गुजरात से कई गुणा अधिक हो सकता है। यहां सबसे ज्यादा प्राकृतिक संसाधन और बिरसा मुंडा जैसे महापुरुष की विरासत है। झारखंड की जो स्थिति है, वह अब मंजूर नहीं है। हमें इसे बदलनी है। इसे नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।

वाजपेयी के सपनों को पूरा करुंगा

प्रधानमंत्री ने अपने आधे घंटे के संबोधन के दौरान कहा कि यहौं के कर्णपुरा पावर प्रोजेक्ट का शिलान्यास अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में किया था। आश्चर्य कि यह परियोजना आजतक पूरी नहीं हुई। अब इसे पूरा करना मेरे ही भाग्य में लिखा है।

झारखंड को हर साल ब्00 करोड़ की रायल्टी

केंद्र में सत्तासीन पिछली यूपीए सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए श्री मोदी ने कहा कि पहले राज्य की विकास योजनाओं को पूरा कराने के लिए मुख्यमंत्रियों को दिल्ली का चक्कर लगाना पड़ता था। अब हम यह स्थिति बदलने में लगे हैं। हमने खनिज संपदा पर राज्यों की रॉयल्टी बढ़ा दी है। इस कारण झारखंड को हर साल ब्00 करोड़ रुपए की अतिरिक्त रायल्टी मिलेगी।

जमशेदपुर में पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस

प्रधानमंत्री ने कहा कि हम घरों तक गैस पहुंचाने की योजना बना रहे हैं। हल्दिया पाइपलाइन प्रोजेक्ट के पूरा होने पर कोलकाता, दुर्गापुर, वाराणसी, पटना, गोरखपुर और जमशेदपुर जैसे शहरों में नल से आने वाले पानी की तरह गैस भी किचेन में पहुंचेगा। इसके लिए सिलेंडर की बूकिंग नहीं करानी होगी। इसके साथ ही हम डिजिटल इंडिया बनाना चाहते हैं। मैं चाहता हूं कि मोबाइल के जरिए सरकार की तमाम योजनाओं की जानकारी हर आदमी तक पहुंचे। सरकार आपकी हथेली पर हो न कि दिल्ली या रांची में।

मंत्रियों ने भी किया संबोधित

जनसभा को प्रधानमंत्री के अलावा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल व रविशंकर प्रसाद तथा झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने भी संबोधित किया।

एयरपोर्ट पर औपचारिक स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वायुसेना के विशेष विमान से सुबह क्क्.फ्0 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे। यहां गर्वनर व मुख्यमंत्री ने उनका औपचारिक स्वागत किया। यहां से उन्हें वायुसेना के हेलीकाप्टर से हाईकोर्ट कैंपस स्थित हेलीपैड ले जाया गया। वहां से सभास्थल तक की दूरी उन्होंने अपने कारकेड के साथ कार से तय की। पीएम का काफिले गुजरते वक्त उस सड़क को नो मूवमेंट जोन घोषित कर दिया गया था।

मुंडा ने पगड़ी पहनाई, मोदी ने उतारी

मंच पर एक्स सीएम अर्जुन मुंडा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पाहन की पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। हालांकि, उन्होंने पगड़ी पहनने के तुरंत बाद उतार दी और भाषण देने चले गए। इसके कई राजनीतिक अर्थ निकाले जा रहे हैं।

इशारों-इशारों में चुनावी संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब केंद्र सरकार ठोस निर्णय ले पा रही है क्योंकि आपने हमें पूर्ण बहुमत दिया है। दरअसल, स्थिर सरकार का विकास में बहुत महत्व है। झारखंड का अभी तक अपेक्षित विकास नहीं हुआ है। अब क्ब् साल के झारखंड को तय करना है कि क्8 की उम्र में वह कहां पहुंचना चाहता है। सनद रहे कि राज्य में हाल ही में विधानसभा चुनाव होनेवाले हैं।

Posted By: Inextlive