हरियाणा में विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन पीएम मोदी ने सिरसा में रैली की। इस दाैरान उन्होंने विभाजन के दौरान करतारपुर साहिब को पाकिस्तान में रहने देने के लिए कांग्रेस पर निशाना साधा है।


सिरसा (हरियाणा) (एएनआई)।  पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हरियाणा की आखिरी चुनावी रैली में कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में करतारपुर साहिब गुरुद्वारा को जोड़ने वाला गलियारा सात दशकों से भारत से कनेक्ट नहीं है। गुरु नानक देव से जुड़े प्रमुख तीर्थस्थल को भी विभाजन के दौरान पड़ोसी देश में रहने दिया। यह अंतरराष्ट्रीय सीमा से केवल चार किलोमीटर ही दूर था। साक्षात दर्शन के लिए इतना इंतजार करना पड़ापीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि पवित्र स्थान हमारे गुरु करतारपुर साहिब और तीर्थयात्रियों के बीच की दूरी अगले महीने करतारपुर गलियारे के उद्घाटन के बाद समाप्त हो जाएगी। यह मौका आजादी के सात दशक बाद आया है।  इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है कि हमें अपने आस्था के केंद्र और पवित्र स्थान के साक्षात दर्शन के लिए इतना इंतजार करना पड़ा। उसको सात दशकों तक दूरबीन से देखना पड़ा।


भक्तों और गुरुओं को अलग नहीं करना चाहिए था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यही नहीं रुके।उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग 1947 में  बंटवारे की रेखा खींचने के लिए जिम्मेदार थे क्या उन्होंने ये बिल्कुल नहीं सोचा था कि चार किलोमीटर के इस फासले से भक्तों और उनके गुरुओं को अलग नहीं करना चाहिए था। इसके साथ ही पीएम ने रैली में माैजूद लोगें से पूछा कि क्या कांग्रेस को पिछले 70 वर्षों में इस बड़ी दूरी को दूर करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए थी। 550 वें प्रकाश पर्व पर विशेष तैयारियां की प्रधान मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार गुरुनानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व पर विशेष तैयारियां की है। सरकार इस कार्यक्रम को  दुनिया भर में भव्य तरीके से मनाने की योजना बना रही है। वहीं यह राष्ट्रीय राजमार्ग अब गुरु दीपक देव मार्ग के रूप में जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि तरनतारन के पास कपूरथला-गोइंदवाल मार्ग का नाम बदल कर श्री गुरु नानक देव जी मार्ग नाम से जाना जाएगा। कांग्रेस ने कभी समस्याएं हल करने का प्रयास नहीं कियापीएम ने यह भी कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने भारत की परंपराओं को सम्मान नहीं दिया है। इसके अलावा कांग्रेस ने कभी भी भारतीयों की आस्था, परंपराओं और संस्कृति को सम्मान नहीं दिया है। हमारी उपासना स्थलों के प्रति कांग्रेस का दृष्टिकोण यही है। जम्मू-कश्मीर जैसे मामले में वे समस्याओं को उलझाते रहे। कांग्रेस ने कभी समस्याअों को हल करने का ईमानदारी से प्रयास नहीं किया।हरियाणा में आज प्रचार-प्रसार का अंतिम दिन

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए आज प्रचार-प्रसार का अंतिम दिन था। इस दाैरान पीएम मोदी ने सिरसा जिले के ऐलनाबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। पीएम के भाषण को सुनने के लिए यहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ थी। भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े दिग्गज नेता भी माैजूद थे। बता दें कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को मतदान 24 अक्टूबर को मतगणना होगी।

Posted By: Shweta Mishra