पुलिस ने अलग-अगल जगहों से हिस्ट्रीशीटर सहित 10 बदमाश दबोचे

विकासनगर पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर बुरहान को तमंचे के साथ किया अरेस्ट

देहरादून,

ट्यूजडे को दून पुलिस ने बदमाशों पर शिकंजा कसते हुए एक हिस्ट्रीशीटर समेत 10 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक हिस्ट्रीशीटर बुरहान को विकासनगर पुलिस ने दबोचा, जो सरेआम तमंचा लेकर घूम रहा था। क्लेमेनटाउन थाना पुलिस ने प्लाट के नाम पर 15 लाख रुपए लेकर फरार हुए बदमाश को चार साल बाद हरियाणा से गिरफ्तार किया है। अदालत से आरोपी की गिरफ्तारी का वारंट जारी हुआ था। वह 2016 से फरार था। इसके अलावा विकासनगर पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

विकासनगर पुलिस ने कैनाल रोड लाइन जीवनगढ़ में किसी वारदात के इरादे से घूम रहे एक हिस्ट्रीशीटर को तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। बताया गया कि आरोपी के खिलाफ पहले से संगीन धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।

दो कारतूस भी बरामद

दून पुलिस लगातार आपराधिक घटनाओं में संलिप्त हिस्ट्रीशीटर की विशेष निगरानी के लिए कप्तान अरुण मोहन जोशी ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मंडे की रात में हिस्ट्रीशीटरबुरहान निवासी विशाल कॉलोनी डाकपत्थर को अवैध तमंचा मय दो बिना चले कारतूस के साथ कैनाल रोड लाइन जीवनगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। थाना इंचार्ज ने प्रदीप बिष्ट ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं, जो कि किसी वारदात के इरादे से घूम रहा था।

2016 से फरार ठग दबोचा

प्लाट के नाम पर 15 लाख रुपए लेकर फरार हुए बदमाश को दून पुलिस ने चार साल बाद हरियाणा से गिरफ्तार किया है। अदालत से आरोपी की गिरफ्तारी का वारंट जारी हुआ था, जो कि 2016 से फरार वांछित था, थाना क्लेमेनटाउन इंजार्च नरोत्तम बिष्ट ने बताया कि दिनेश बडोनी निवासी भागीरथीपुरम जाखन ने वर्ष 2015 में आरोपी राजेंदर गुजराल से आशिमा बिहार टर्नर रोड पर एक प्लाट लिया था। जिसके बदले में दिनेश बडोनी ने 15 लाख रुपये दिए थे। लम्बे समय तक राजेन्द्र गुजराल ने ना तो प्लॉट दिया और ना ही उनके रुपये लौटाए, तब पीडि़त ने आरोपी पर दबाव बनाया इसके बाद आरोपी गुजराल ने 15 लाख रुपये के चेक उन्हें दिए। चेक जब बैंक में लगाए गए तो वह बाउंस हो गए। इसके बाद दिनेश बडोनी ने कोर्ट से गुहार लगाई। कोर्ट की ओर से 2016 में राजेंद्र गुजराल के कई बार गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए। मगर राजेंद्र गुजराल अपना आशिमा बिहार स्थित मकान को बेचकर कहीं दूसरी जगह चला गया। तब से वह लगातार फरार चल रहा था। पुलिस बीते चार साल से आरोपी की तलाश कर रही थी, लेकिन उसका कहीं भी सुराग नहीं लग पाया। कुछ दिन पहले दून पुलिस को पता चला कि आरोपी को यमुनानगर सब्जी मंडी में देखा गया। इसके बाद दून पुलिस ने टीम बनाकर छापेमारी की, और आरोपी को राजेंद्र गुजराल को यमुना नगर सब्जी मंडी से गिरफ्तार कर लिया।

दो वारंटी अरेस्ट

ऋषिकेश थाना पुलिस ने दो वारंटी, पुरुष व महिला को अरेस्ट किया है। एसएसपी के निर्देश पर वारण्टों की तामील के लिए सर्च अभियान चलाते हुए पुलिस टीम ने ट्यूजडे को दो वारंटी अरेस्ट किए हैं। पकड़े गए वारंटी गब्बर सिंह नेगी, सुमित्रा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।

गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार

थाना प्रेमनगर पुलिस ने पांच गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार किए गए हैं.वारन्टीयों को कोर्ट के सामने पेश किया गया। इनमें राधे गिरी निवासी अपर कंडोली, उम्र 63 वर्ष, दुर्गेश उम्र 30 वर्ष, बबीता, उम्र 33 वर्ष, जयवीर सिह निवासी सुद्धोवाला, उम्र 57 वर्ष, कर्णवीर बाजवा उर्फ रूपल निवासी 3ए जनरल विंग प्रेमनगर, उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है।

सर्च अभियान में वारंटी गिरफ्तार

थाना पटेल नगर पुलिस ने वारंट की तामील के लिए सर्च अभियान चलाकर एक वारंटी अजय कुमार निवासी 231 चमनपुरी को गिरफ्तार किया है, जिसे कोर्ट में पेश किया गया।

Posted By: Inextlive