RANCHI: कुख्यात नक्सली प्रभु सहाय बोदरा पर 31 नक्सली कांड के मामले दर्ज थे। उस पर अड़की, मुरहू, रनिया, तोरपा, चाईबासा के टोबो, बंदगांव थाना में सभी मामले दर्ज थे। इन सभी मामलों में पुलिस की टीम को प्रभु सहाय बोदरा व उसके दस्ते की तलाश थी।

रात एक बजे चलाया अभियान

209 कोबरा बटालियन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अड़की थाना क्षेत्र एवं पश्चिमी सिंहभूम के बंदगांव में रात एक बजे जिला पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया गया। 209 कोबरा के उप कमांडेंट विक्की कुमार पांडेय, सहायक कमांडेंट जितेंद्र सिंह समेत 54 जवान तथा झारखंड पुलिस खूंटी जिला के एएसपी अनुराग राज, डीएसपी कुलदीप समेत छह जवान शामिल थे।

कब-कब हुई मुठभेड़

2 जनवरी, 2019: बोकारो में चतरोचट्टी के राजडेरवा स्थित पहाड़ी पर भाकपा माओवादी संगठन के जोनल कमांडर मिथलेश सिंह उर्फ दुर्योधन महतो के साथ मुठभेड़।

4 जनवरी, 2019: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र के कादी स्थित असनापानी जंगल में पुलिस और भाकपा माओवादी जोनल कमांडर आलोक उर्फ गुलशन यादव के दस्ते से मुठभेड़ हुई। एरिया कमांडर चंद्र सिंह भोक्ता मारा गया।

12 जनवरी, 2019: गिरिडीह जिला के मधुबन थाना क्षेत्र के छदन्दो में नक्सली अजय महतो दस्ता से मुठभेड़ एवं बंकर ध्वस्त।

13 जनवरी, 2019: दुमका जिले के शिकारीपाड़ा के छत्तूपाड़ा में जोनल कमांडर सहदेव राय उर्फ ताला दा को मार गिराया गया।

16 जनवरी, 2019: सरायकेला जिला के कुचाई थाना क्षेत्र के लुदुबेरा एवं चासूल के बीच नक्सलियों के बीच हुई थी मुठभेड़।

29 जनवरी, 2019: लातेहार के छिपादोहर के कुरूमखेता जंगल में कोबरा बटालियन व नक्सलियों के बीच मुठभेड़। पिट्ठू समेत अन्य सामान बरामद।

29 जनवरी, 2019: खूंटी जिला के मुरहू और बंदगांव में हुई मुठभेड़, ईनामी नक्सली प्रभु सहाय बोदरा की मौत।

Posted By: Inextlive