-चोरी-छिपे घर पहुंचने के लिए लगातार चल रहे पैदल

-हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल, मिलेगा फूड और शेल्टर

लॉकडाउन में परदेसी से चोरी-छिपे लौट रहे लोगों की मुश्किल कम नहीं हो रही है। किसी तरह से पैदल चलकर घर पहुंचने की कोशिश में जेल जाने की नौबत आ जा रही है। पटना से पैदल चलकर गोरखपुर आ रहे सात युवकों को पकड़कर पुलिस से जेल भेज दिया। युवकों का मोबाइल नंबर ऑफ होने पर परिजनों को संदेह हुआ। कड़ी मशक्कत के बाद घरवालों को जानकारी मिल सकी कि उनके बच्चे जेल चले गए हैं। युवकों के जेल जाने से परिजन काफी परेशान हैं। लॉकडाउन से वह युवकों को जमानत का इंतजाम भी नहीं कर पा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि परदेस में फंसे लोगों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। उन नंबरों पर संपर्क कर लोग अपनी जानकारी साझा करें।

बिहार बार्डर पार करने में गए जेल

लॉकडाउन से देश के विभिन्न हिस्सों में गोरखपुर और आसपास जिलों के युवक फंसे हैं। गोरखपुर के गुलरिहा निवासी उग्रसेन, पीपीगंज के पवन मौर्या और शैलेंद्र मौर्या, बलरामपुर के कासिम रजा और कृष्णचंद, हरदोई के पंकज कुमार और मुकेश गौतम पटना में रहकर काम करते थे। लॉकडाउन में भोजन का प्रबंध न होने पर सभी ने पैदल घर पहुंचने की कोशिश की। बुधवार को किसी तरह से सीवान बार्डर पर पहुंचकर देवरिया जिले में प्रवेश कर गए। बनकटा एरिया के जंजीरहा के निकट पुलिस ने बैरियर के पास चेकिंग में उनको पकड़ लिया। चोरी-छिपे यूपी की सीमा में प्रवेश करने, लॉकडाउन के उल्लंघन का मामला पुलिस ने दर्ज किया। सभी युवकों को शांति भंग के आरोप में एसडीएम भाटपार रानी ने 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया।

परदेस में हों परिजन तो इन नंबरों पर करें संपर्क

अधिकारियों का कहना है कि लॉकडाउन में यदि किसी के परिजन दूसरे राज्य में फंस गए हों तो परेशान न हों। प्रदेश सरकार ने ऐसे लोगों की मदद के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारियों का नंबर जारी किया है। संबंधित राज्य के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी के नंबर पर फोन करें।

इस राज्य के लिए इस नंबर पर करें संपर्क

दिल्ली- जम्मू-कश्मीर एंड लद्दाख : नरेंद्र भूषण, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडा, 8920827174, राजीव कृष्ण, अपर पुलिस महानिदेशक, डॉ। बीआरएपीए, मुरादाबाद, 9454400114, 7839854569, 9454402535, 7839854579, 7839855711

उत्तराखंड- हिमाचल प्रदेश : अनिल कुमार (द्वितीय) प्रमुख सचिव, होमगार्ड मो.नं। : 8005194092

गुजरात : दीपक कुमार, प्रमुख सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, मो। नं। : 8881954573-6389300364, डीके ठाकुर, अपर पुलिस महानिदेशक एटीएस मो.नं। : 945400191

राजस्थान : बाबूलाल मीना, प्रमुख सचिव, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, मो। न। : 9454410235, ज्योति नारायण, पुलिस महानिरीक्षक लॉ एंड आर्डर, मो.नं। : 9454400163

पंजाब : अरविंद कुमार, प्रमुख सचिव, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग, मो.नं। : 9455351111, 0522-228727, विजय प्रकाश, पुलिस महानिरीक्षक फायर सर्विस, मो.नं। : 9454400224

हरियाणा : आलोक कुमार (प्रथम), प्रमुख सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग, मो। नं। : 9454418828, राम कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी, 9454400164

मध्यप्रदेश : समीर वर्मा, सचिव, लोक निर्माण विभाग, मो.नं। : 9454410331, दीपक रतन, पुलिस उप महानिरीक्षक यातायात, मो.नं.: 9454400189

महाराष्ट्र : नितिन रमेश गोकर्ण, प्रमुख सचिव, लोक निर्माण विभाग, मो। नं.: 7007304242, एसबी श्रीराधकर, अपर पुलिस महानिदेशक इंटेलीजेंस, मो। नं.: 9454400177

बिहार-झारखंड : मनोज सिंह, प्रमुख सचिव समाज कल्याण विभाग, मो। नं। : 9621650067-9621650062

पश्चिम बंगाल : कुमार कमलेश, अपर प्रमुख सचिव, नियोजन एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन, मो। नं। : 9454410236, नवनीत सिकेरा, पुलिस महानिरीक्षक पुलिस हेडक्वार्टर, 94544000537

कर्नाटक : विजय किरन आनंद, विशेष सचिव, बेसिक शिक्षा, 9415904444, संजय सिंहल, अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे, मो.नं। : 945400135

आंध्र प्रदेश व तेलंगाना : टी वेंकटेश, प्रमुख सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, मो.नं। : 8853861111, 8193966666.

प्रदेश में रहने वाले लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो। इसलिए नोडल अफसर तैनात किए गए हैं। नोडल अफसर के मोबाइल नंबर्स सोशल मीडिया के जरिए भी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। ताकि लोगों को फूड और शेल्टर की सुविधा मिल सके।

प्रवीण सिंह, डीएसपी- नोडल अफसर, कोरोना सेल

Posted By: Inextlive