गन फैक्ट्री संचालित करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

PATNA : राजधानी में अवैध गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फैक्ट्री में हथियार बनाया जाता था और बाहर सप्लाई किया जाता था। मामले में पुलिस ने फैक्ट्री संचालित करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस इनके साथियों की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

एसपी इस्ट जितेंद्र कुमार ने बताया कि हम लोगों को मुखबिर से सूचना मिली कि गौरी चक थाना क्षेत्र के ग्राम नंदचक -विष्णुचक में अवैध हथियार की फैक्ट्री संचालित हो रही है। सूचना के बाद गौरी चक एसएचओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की तो दंग रह गई। कमरे में हथियार बनाने के उपकरण भारी मात्रा में बरामद हुआ। हालांकि मौके से सिर्फ एक ही अर्थनिर्मित हथियार बरामद हुआ। पुलिस ने संचालक अरूण कुमार को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस उससे पूछताछ की जा रही है।

पहले भी हथियार बनाता था अरुण

पुलिस ने अरूण को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद कमरे से पूरा सामान जब्त कर उसे सील कर दिया। पुलिस ने जब अरू ण के बारे में पड़ताल किया तो पता ये चला कि धनरूआ थाने में भी पुर्व में हथियार बनाने का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में वो जेल भी गया था। जेल से छूटकर आने के बाद उसने फिर से अपना धंधा शुरू कर दिया।

पहले भी पकड़ी जा चुकी है अवैध फैक्ट्री

पटना में पूर्व में भी गन फैक्ट्री पकड़ी जा चुकी है। अगस्त 2019 में पटना के दीदारगंज थाना अंतर्गत जीवनचक गांव स्थित एक गोदाम से उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की एक टीम ने छापेमारी कर करीब 850 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की और शराब गोदाम में संचालित एक मिनीगन फैक्टरी का भंडाफोड़ किया था। हैरानी की बात ये है कि इस मामले में बेबी देवी (46) महिला की गिरफ्तारी हुई थी। पुलिस ने मौके से एक राइफल, दो देशी कट्टा, 315 बोर के 9 कारतूस और देशी कट्टा बनाने के सामान तथा हथियार बनाने की मशीन और औजार बरामद किया था।

बिहार में अब तक 6 गन फैक्ट्री का भंडाफोड़

-1366 अवैध हथियार बरामद।

-6509 कारतूस हुआ बरामद।

-06 बम बरामद।

-06 अवैध गन फैक्ट्री का भंडाफोड़

अवैध गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मौके से हथियार बनाने वाला सामान बरामद हुआ है।

- जितेंद्र कुमार, एसपी ईस्ट

Posted By: Inextlive