आगरा: रामबाग सब्जी मंडी के पास एक अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में बुधवार की रात जुए की फड़ सजी थी। पुलिस ने छापा मारकर 11 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। अस्पताल का संचालक उमाकांत गुप्ता मौके से भाग निकला। इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह मलिक के अनुसार जुआरियों के नाम दिनेश, रिंकू, सचिन, सत्येंद्र, प्रवीण, प्रमोद आरिफ, सौरभ, रामसेवक, गुड्डू, अजीत हैं। फड़ से 53 हजार रुपये बरामद किए हैं।

जुए का विरोध करने पर महिलाओं से मारपीट

एत्माद्दौला के राकेश नगर में जुए का विरोध करने पर जुआरियों ने घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट कर दी। मलखान सिंह, सोनू, राजेश, सरदार सिंह अपने घर की छत पर जुआ खेल रहे थे। पड़ोस में रहने वाली महिलाओं ने मना किया। आरोपितों ने घर में घुसकर उनसे मारपीट कर दी। दोनों महिलाओं के पति उन्हें बचाने आए तो उनको भी पीट दिया। पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज किया है।

युवक के घर पर फाय¨रग

कालिंद्री विहार निवासी विजय कुमार के अनुसार वह मंगलवार रात घर में सो रहा था। इसी दौरान मुकेश, मोनू यादव आदि ने घर पर आकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे घर की खिड़की के शीशे टूट गए। परिवार के लोग दहशत में आ गए। इसके बाद आरोपित उसे धमकी देकर भाग गए। इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह मलिक के अनुसार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी की तो वह कुछ नहीं बता सके।

Posted By: Inextlive