राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आज शनिवार को भी उत्तर प्रदेश के हाथरस में कथित सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मिलने जा रहे हैं। इस दाैरान डीएनडी पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात होने से ट्रैफिक जाम है। कांग्रेस नेताओं की पीड़ित परिवार से मिलने की यह दूसरी बार कोशिश है।

नई दिल्ली (पीटीआई)। कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की शनिवार की हाथरस यात्रा के चलते उत्तर प्रदेश पुलिस कर्मियों की तैनाती के कारण दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट फ्लाईवे (डीएनडी) पर भारी ट्रैफिक जाम है। यहां पर बड़ी संख्या में लोग खड़े हैं। जनता को स्थिति से अवगत कराने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने टि्वटर का सहारा लिया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट किया DND फ्लाईवे पर ट्रैफिक भारी है। नोएडा जाने वालों को अक्षरधाम से नोएडा पहुंचने की सलाह दी जाती है।

Delhi: Congress leader Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi Vadra reach Delhi-Noida flyway.
They are en route to #Hathras in Uttar Pradesh to meet the family of the alleged gangrape victim. pic.twitter.com/VLWrj6vCPX

— ANI (@ANI) October 3, 2020


दिल्ली-नोएडा सीमा पर जांच तेज कर दी गई
हाथरस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की शिकार 19 वर्षीय एक युवती की माैत के बाद से तनाव व्याप्त है। इस बीच पीड़िता के परिवार से मिलने की योजना बनाने वाली कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल की एक निर्धारित यात्रा से पहले, नोएडा में दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर भारी पुलिस की तैनाती हुई है। डीएनडी पर बैरिकेड्स लगाए गए थे जहां वरिष्ठ अधिकारियों सहित पुलिसकर्मी। सीआरपीसी की धारा 144 भी गौतम बौद्ध नगर में लगाई गई है। हालांकि सील नहीं किया गया है, दिल्ली-नोएडा सीमा पर जांच तेज कर दी गई है।

Delhi: Congress workers stopped at Delhi-Noida flyway.
Congress leaders Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi Vadra also present at the flyway with other leaders are en route to #Hathras in Uttar Pradesh to meet the family of the alleged gangrape victim. pic.twitter.com/LAlrz1LVMj

— ANI (@ANI) October 3, 2020
राहुल-प्रियंका गुुरुवार को भी आए थे यूपी
राहुल गांधी व प्रियंका गांधी इसके पहले गुरुवार को भी हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पीड़िता के परिजनों से मिलने निकले थे। इस दाैरान राहुल और प्रियंका को उत्तर प्रदेश पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे पर हिरासत में ले लिया था। इतना ही नहीं गौतम बौद्ध नगर कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा और 200 से अधिक अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई है। इन पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और महामारी अधिनियम की धारा 188, 269 और 270 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Posted By: Shweta Mishra