-जुबिली पार्क में लव कपल्स पर चला पुलिस का डंडा

jamshedpur@inext.co.in

JAMSHEDPUR: पार्को में अश्लील हरकत करने वाले कपल्स पर पुलिस की निगाहें सख्त है। इन दिनों रोज किसी न किसी पार्कों में पुलिस दस्तक दे रही है। अश्लील हरकत कर रहे लैला-मजनुओं को सबक सिखाया जा रहा है। गुरुवार की शाम पांच बजे महिला थाना प्रभारी प्रियंका आनंद जुबिली पार्क पहुंची और पार्क का जायजा लिया। पार्क में जादू की झप्पी दे रहे दो कपल्स को मौके से हिरासत में लिया। चारों को महिला थाना लाया गया। इसके बाद सभी के पैरेंट्स को बुलाकर क्लास ली गई। गार्जियन और कपल्स को हिदायत देते हुए अंत में छोड़ ि1दया गया।

नजर रखें गार्जियन

महिला थाना प्रभारी प्रियंका आनंद ने गार्जियन को कहा कि अपने बच्चों पर नजर रखें। वे कहां जा रहे हैं, क्या कर रहे हैं, किससे मिल रहे हैं इसकी जानकारी रखें। समय-समय पर बच्चों के लिए समय निकालें। किसी भी तरह की समस्या होने पर उनसे बातचीत करें।

हो रही है कार्रवाई

शहर के विभिन्न पार्को में प्रेम के चक्कर में माहौल खराब होने की शिकायत ओल्ड एज ग्रुप के लोगों ने पुलिस से की थी। शिकायत के बाद संज्ञान लेते हुए एसपी ने महिला थाना प्रभारी को पार्को में अभियान चलाने का निर्देश दिया था। पिछले तीन दिनों से विभिन्न पार्को में अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के पहले दिन जुबिली पार्क से दो कपल्स को पकड़ा गया था। दूसरे दिन टेल्को एरिया में अभियान चला था। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि किसी न किसी पार्क में रोज ही अभियान चलाया जाएगा।

गुरुवार की शाम जुबिली पार्क में अभियान चलाया गया। अश्लील हरकत करते हुए पकड़े गए सभी कपल्स को उनके गार्जियन को बुलाने के बाद छोड़ दिया गया है। गार्जियन को चेताया गया है कि वे अपने बच्चों की एक्टिविटीज पर नजर रखें।

प्रियंका आनंद, महिला थाना प्रभारी

9999

Posted By: Inextlive