पुलिस चुनाव में, सुरक्षा व्यवस्था रामभरोसे
- मेरठ से 2400 पुलिसकर्मी चुनाव ड्यूटी पर गए
- 72 में से 67 टै्रफिक कर्मी भी करा रहे चुनाव Meerut: दूसरे चरण का मतदान 15 फरवरी, बुधवार को है। बिजनौर सहित अन्य जिलों के लिए मेरठ से रविवार को पुलिस रवाना की गई। मेरठ से कुल 2400 पुलिसकर्मी चुनाव ड्यूटी में गए। साथ ही 67 टै्रफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगी है। शहर के चौराहे पुलिस विहीन हो गए हैं। जिनके चलते रोजाना शहर जाम के झाम से जूझ रहा है। साथ ही थानों में कोई शिकायत सुनने वाला भी नहीं मिल रहा है। फैक्ट एंड फीगर 3050 कुल पुलिसकर्मी, 2400 चुनाव ड्यूटी में सबइंस्पेक्टर - 150 हेड कांस्टेबल - 600 कांस्टेबल - 1420 खीरी और सीतापुर गए पुलिसकर्मी कांस्टेबल - 270 होमगार्ड - 15 सौ से अधिक टै्रफिक पुलिस कर्मी, 72 चुनाव ड्यूटी में गए 67शहर में बचे महज 5
कुल टीएसआई 4 शहर में बचे 2 वर्जन चुनाव के लिए जैसे दूसरे जनपदों से यहां पुलिस आई थी, वैसे ही दूसरे चरण के चुनाव के लिए फोर्स भेजी गई है। - सत्यप्रकाश शर्मा, आरआई मेरठवास्तव में ज्यादातर टै्रफिक कर्मियों की ड्यूटी दूसरे फेज के चुनाव में लगी है। ऐसे में यातायात व्यवस्था रंगरूट संभाल रहे हैं।
- किरण यादव, एसपी टै्रफिक ---