- 17 दिनों से साक्ष्य जुटाने पर हो रहा काम

- कागज पुख्ता करने के बाद होगी पूछताछ

आगरा। सट्टा किंग के नाम से चर्चित श्याम बोहरा समेत गोरखधंधे से जुड़े सभी पर कानूनी पेंच कसने की पुख्ता तैयारी की जा रही है। पुलिस हर पहलू और बिंदुओं पर मजबूत साक्ष्य जुटा रही है। इसके बाद हर नामों से पूछताछ होगी और संलिप्तता होने पर जेल की हवा खिलाई जाएगी। पुलिस की इस मामले में कार्रवाई देखकर धंधे से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

शहर से सट्टा का गोरखधंधा पूरी तरह से बंद करने पर बड़ी कार्रवाई शुरू की गई है। पुलिस ने 7 जुलाई को सट्टा किंग नाम से चर्चित श्याम वोहरा को गिरफ्तार किया। इसके बाद हर दिन सट्टा से जुड़े राज का खुलासा कर रही है। वोहरा से जुड़े हर अपराध की कुंडली तैयार कर रहे हैं। उसकी हर गतिविधि पर नजर और साक्ष्य जुटा रहे हैं। ये वोहरा को जेल की सालोंसाल तक हवा खिलाने के लिए किया जा रहा है। इतना ही नहीं उससे जुड़े लोगों के नामों को लिस्ट में शामिल किया गया है। इन 17 दिनों में हर छोटे-बड़े साक्ष्य को जुटाने का काम किया जा रहा है। पुलिस साक्ष्यों का वेरीफिकेशन भी करना चाहती है, जिससे न्यायालय में पक्ष रखने के दौरान कोई चूक नहीं हो जाए। इसे देखते हुए आला अधिकारी कानूनी तौर पर पूरी तरह से कागजों को मजबूत करना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि इन दिनों में वोहरा को जेल की अधिक समय तक जेल की हवा खिलाने के पर्याप्त साक्ष्य जुटाए जा चुके हैं। उनकी अब वेरीफिकेकशन और सैंपल की जांच की बारी है। इसके पूरा होते ही वोहरा से जुड़े लोगों से पूछताछ शुरू होगी। उनसे भी बहुत अहम खुलासे और सबूत मिलने की संभावना है। इसके साथ ही वोहरा की पत्नी और भतीजे की खोजबीन के लिए कई जगह दबिश दी जा रही है। पुलिस को ये आभास है कि ये दोनों हत्थे चढ़ जाएं, तो वोहरा से जुड़े कई अहम सबूत हाथ लग सकते हैं, जो अभी कयासों पर ही चल रहे हैं।

Posted By: Inextlive