नारी निकेतन व अनाथालयों में पुलिस अफसरों ने मनाई दीपावली

थानेदार पहुंचे मलिन बस्ती के लोगों के बीच, पटाखे बजाए, मिठाइयां बांटी

ALLAHABAD: रोशनी के पर्व दीपावली पर अनाथालय, महिल बस्ती में रहने वाले बच्चों संग खुशियां मना कर पुलिस के जवानों ने जो इंसानियत पेश की, उसे देख कर लोगों का दिल पसीज गया। जवानों के साथ पुलिस अधिकारी अनाथ व मानसिक अवसाद से ग्रसित बच्चों के साथ पर्व की खुशियों को साझा किया। अफसरों के इस नेक प्रयास से वे बच्चे भी खुशी से गदगद हो गए। इतना ही नहीं, कई थानों के थानाध्यक्ष भी अपने एरिया की मलिन बस्तियों के बच्चों संग दीपावली पर्व को सेलिब्रेट किया। इस दौरान अधिकारियों ने उन बच्चों को मिठाई गिफ्ट की।

एडीजी पहुंचे ममता विद्यालय

इलाहाबाद जोन के अपर पुलिस महानिदेशक एसएन साबत ने अशोक नगर कैंट एरिया में स्थित राजकीय ममता विद्यालय पहुंचे। वहां पर उन्होंने बच्चों के साथ दीपावली उत्सव मनाया। इस दौरान उन्होंने 20 मानसिक अवसाद से ग्रसित बच्चों संग भी उन्होंने दीपावली मनाई। बच्चों को मिठाई , नमकीन और किताबे और लेखन सामग्री भी दी। इस मौके पर सीओ सिविल लाइंस श्रीश्चन्द्र, प्रभारी निरीक्षक कैंट व जोन कार्यालय के दूसरे स्टॉफ मेंबर्स भी मौजूद रहे। हमेशा खुर्राट समझी जाने वाली पुलिस के अफसरों की इस इंसानियत भरी पहल की लोगों ने खूब सराहना की।

बाक्स

नारी निकेतन में आईजी मनाई दीपावली

खुल्दाबाद स्थित नारी निकेतन पहुंचे आईजी रमित शर्मा और एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने निराश्रितों के साथ पर्व की खुशियों को साझा किया। अचानक पुलिस अधिकारियों की इस दरियादिली को देख महिलाएं व बच्चे काफी खुश रहे। अफसरों ने मिठाई बांट कर उन्हें दीपावली की खुभकामनाएं दी। आईजी रमित शर्मा ने कहा कि समाज के सभी लोगों को साथ लेकर चलने से पर्व की खुशियां कई गुना बढ़ जाती है। प्रत्येक नागरिक को चाहिए कि वे इस तरह के कार्य में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें। साथ ही सामाजिक कार्यो के प्रति ईमानदारी से आगे आएं। इस अवसर पर एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने भी सभी को दीपावली की बधाई दी।

Posted By: Inextlive