- पब्लिक की भीड़ में दिनभर निभा रहे जिम्मेदारी - कम पड़े सेनेटाइजर बिना ग्लव्स संभाल रहे व्यवस्था GORAKHPUR: अनलॉक वन में पब्लिक का मूवमेंट बढ़ गया है. बुधवार को सड़कों पर ज्यादा भीड़ नजर आई. पब्लिक की सुरक्षा ट्रैफिक व्यवस्था सहित अन्य रूटीन के कामों को पूरा करने के लिए पुलिस कर्मचारी भी

- पब्लिक की भीड़ में दिनभर निभा रहे जिम्मेदारी

- कम पड़े सेनेटाइजर, बिना ग्लव्स संभाल रहे व्यवस्था

GORAKHPUR: अनलॉक वन में पब्लिक का मूवमेंट बढ़ गया है। बुधवार को सड़कों पर ज्यादा भीड़ नजर आई। पब्लिक की सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था सहित अन्य रूटीन के कामों को पूरा करने के लिए पुलिस कर्मचारी भी निकल पड़े हैं। लॉकडाउन में जहां पुलिस कर्मचारी बेहद ही सजग और संजीदा बने हुए थे। वहीं भीड़ के बीच अब वह खो जा रहे हैं। ऐसे में सभी पुलिस कर्मचारियों के लिए कोरोना के संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। ड्यूटी के चक्कर में पुलिस कर्मचारी सुरक्षा के उपाय को भूल गए थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पुलिस कर्मचारियों को सावधानी पूर्वक कार्य करने के लिए कहा गया है। मास्क, सेनेटाइजर का इस्तेमाल और बार-बार हाथों को धोते हुए खुद को संक्रमण से बचाए रखना है।

सट जा रहे लोग, बचना मुश्किल

स्थान - यूनिवर्सिटी चौक

समय - दोपहर 12 बजकर 32 मिनट

बुधवार को दैनिक जागरण आई नेक्स्ट की टीम यूनिवर्सिटी चौक पर पहुंची। लॉकडाउन में यहां पर बैरियर लगा हुआ था। लोगों की कम आवाजाही थी। यहां ड्यूटी पर मौजूद दो होमगार्ड और एक कांस्टेबल हाथों में सेनेटाइजर लगाते हुए नजर आए। पूछने पर बताया कि ग्लव्स तो नहीं है लेकिन मास्क लगाकर चौराहे पर ट्रैफिक कंट्रोल किया जा रहा है। इस लिए बार-बार हाथ सेनेटाइज करना पड़ रहा है। होमगार्ड ने कहा कि दो दिनों से भीड़ ज्यादा हो गई है। लोग इतने सट जा रहे हैं कि बचना मुश्किल हो रहा है।

गाड़ी चेक करने के दौरान मिटी दूरी

स्थान - चेतना तिराहा, गोलघर

समय - दोपहर 12 बजकर 47 मिनट

इस चौराहे पर कैंट पुलिस की गाड़ी खड़ी थी। चौकी इंचार्ज इत्यानंद सहित अन्य पुलिस कर्मचारी वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। बिना मास्क पहने वाहन चला रहे लोगों से लेकर अन्य की जांच में पुलिस हलकान नजर आई। यहां सोशल डिस्टेंसिंग नहीं बच रही थी। चेकिंग के चक्कर में कांस्टेबल और होमगार्ड लोगों के बेहद करीब आ जा रहे थे। पूछने पर बताया कि पुलिस चौकी पर सेनेटाइजर रखा है। बार-बार हाथ धोने के लिए हैंडवॉश यूज किया जा रहा है। लेकिन चेकिंग के दौरान कई बार कागज छूने में डर लग रहा है। चेकिंग में करीब जाना पड़ जा रहा है।

याद आने पर लगाते सेनेटाइजर

स्थान - अंबेडकर चौक

समय - दोपहर 1 बजकर 15 मिनट

चौराहे पर दो होमगा‌र्ड्स नजर आए। दोनों होमगार्ड जवान चौराहे पर जाम रोकने के लिए खड़े थे। दोनों ने बताया कि मंगलवार की अपेक्षा आज ज्यादा भीड़ है। लोग इधर-उधर से वाहन लेकर आवाजाही कर रहे हैं। ऐसे में जाम लग जा रहा है। यह पूछने पर कि क्या कोरोना का खतरा महसूस नहीं हो रहा है। एक होमगार्ड ने कहा कि ड्यूटी करनी है। जब याद आता है तो जल्दी-जल्दी सेनेटाइजर लगा लेते हैं। घर जाकर वर्दी बदलकर नहाते हैं।

इतना तो रिस्क कवर करना पड़ेगा

स्थान - कचहरी चौक

समय - दोपहर 1 बजकर 52 मिनट

कचहरी चौराहे पर अन्य जगहों की अपेक्षा ज्यादा भीड़ रहती है। कलेक्ट्रेट, भालोटिया मार्केट और गोलघर का मुख्य रास्ता होने से इस जगह पर लोगों का आवागमन काफी नजर आया। इस चौराहे पर ट्रैफिक कांस्टेबल भीड़ में खड़े नजर आए। ट्रैफिक कंट्रोल करने के चक्कर में अन्य पुलिस कर्मचारी और होमगा‌र्ड्स जवान भी जूझ रहे थे। इस चक्कर में सोशल डिस्टेंसिंग बिल्कुल नहीं रह गई थी। ट्रैफिक कांस्टेबल ने कहा कि इतना तो रिस्क कवर करना ही पड़ेगा। पब्लिक कुछ भी मानने को तैयार नहीं है।

वर्जन

सभी पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है। सभी की सुरक्षा को देखते हुए सेनेटाइजर और मास्क का प्रबंध किया गया है। कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए पब्लिक को जागरूक करने के साथ-साथ अपनी सुरक्षा पर पूरा ध्यान देना है।

- डॉ। सुनील गुप्ता, एसएसपी

Posted By: Inextlive