शनिवार और रविवार के बीच पकड़े गए 30 से अधिक वाहन

50 से अधिक लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया

ALLAHABAD: टै्रफिक पुलिस ने नो पार्किंग जोन व ड्रिंक एंड ड्राइव को स्पेशल अभियान शुरू किया है। शनिवार को शुरू हुए अभियान में अब तक तीस से अधिक वाहनों के चालान काटे गए हैं। काफी वाहन नो पार्किंग जोन से भी उठाए गए हैं। अभियान आईजी जोन केएस प्रताप के निर्देश पर सीओ ट्रैफिक अलका भटनागर की देखरेख में चल रहा है।

आठ से नौ के बीच अभियान

सीओ अलका भटनागर ने बताया कि ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान प्रतिदिन रात आठ से नौ बजे के बीच चलाया जाएगा। रविवार को अभियान में 50 से अधिक लोगों को चेतावनी दी गई। अभियान सिविल लाइंस में हॉट स्टफ चौराहा, पीवीआर मॉल के समीप, मेडिकल चौराहा और जार्जटाउन क्षेत्र में चला। अभियान में टीआई इंचार्ज विलास यादव और जार्ज टाउन पुलिस भी शामिल रही।

अक्सर दुर्घटनाएं नशे में वाहन चलाने वालों की वजह से होती हैं। इस पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया है।

निहारिका शर्मा, एसपी ट्रैफिक

Posted By: Inextlive