- जाड़े में बढ़ जाती है अवैध कटान

- वन कर्मचारियों की लापरवाही से बढ़ रहा खतरा

GORAKHPUR: जिले में जंगलों पर अवैध कटान का खतरा बढ़ता जा रहा है। जाड़े में अवैध कटान बढ़ने लगी है। कटान रोकने का इंतजाम न होने से तस्कर हर माह लाखों रुपए का चूना लगा रहे हैं। वन कर्मचारियों की लापरवाही से साखू और सागौन के बेशकीमती पेड़ तस्करों के निशाने पर हैं। शुक्रवार की रात कैंपियरगंज रेंज के कल्याणपुर जंगल में सागौन का दो पेड़ काट कर तस्कर उठा ले गए। पब्लिक की सूचना पर वन कर्मचारी हरकत में आए। वन अफसरों का कहना है कि अवैध कटान रोकने के लिए गश्त बढ़ा दी गई है।

कोहरे की रात में काट ले गए पेड़

शनिवार की जंगल बिहुली स्थित कल्याणपुर, महुआरी बीट में नेचुरल कॉल के लिए गांव लोगों ने पेड़ कटा देखा। लोगों ने कल्याणपुर वन चौकी पर तैनात कर्मचारियों को सूचना दी। पेड़ कटने की सूचना पर कर्मचारी भागकर पहुंचे। चार फिट मोटा सागौन कटा देखकर उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में बूट को चिहिन्त करके कार्रवाई का कोरम पूरा कर लिया। वन चौकी के पास पेड़ कटने की भनक न लगने पर लोग मौज लेते रहे। पब्लिक का कहना है कि वन कर्मचारियों के इशारे पर ही तस्कर पेड़ों की कटान करते हैं।

गश्त न होने का उठा रहे फायदा

जिले कें कैंपियरगंज, बाकी और तिनकोनिया रेंज में जंगलों में साखू और सागौन के पेड़ हैं। इन पेड़ों की कटान पूरी तरह से प्रतिबंधित है। वन विभाग की छपान के बाद इनकी कटान करके वन डिपो से लकड़ी की नीलामी होती है। महंगी लकड़ी होने से तस्कर चोरी छिपे पेड़ों की अवैध कटान कराते हैं। जंगल के आसपास चलने वाली आरा मशीनों पर बोटों की आसानी से चिरान हो जाती है। जंगल से अवैध कटान रोकने लिए हर जगह फॉरेस्टर, फॉरेस्ट गार्ड और वॉचर लगाए गए हैं, लेकिन वन कर्मचारियों की गश्त न होने से जंगलों से होने वाली कटान थम नहीं रही।

फायदा के फेर में लग रही चपत

जंगल से चोरी लकड़ी का दो से तीन गुना मुनाफा मिलता है। इसलिए जंगल से चोरी रुक नहीं रही है। गोरखपुर के जंगलों से देवरिया और कुशीनगर के तस्कर अवैध लकड़ी ले जा रहे हैं। कुसम्ही जंगल और टिकरिया में देवरिया, कुशीनगर जिले के तस्कर पकड़े जा चुके हैं। हाल ही में पकड़े गए तस्करों ने वन कर्मचारियों ने बताया कि चोरी की लकड़ी मार्केट की अपेक्षा ग्राहक को सस्ती पड़ती है, इसलिए चोरी की लकड़ी बेचने में अच्छा मुनाफा मिल जाता है।

मार्केट में वैध लकड़ी की कीमत

15 सौ रुपए फुट साखू

24 सौ रुपए फुट सागौन

जंगल से चोरी लकड़ी की कीमत

11 सौ रुपए फुट साखू

16 सौ रुपए फुट सागौन

जंगल से चोरी लकड़ी गोला बोटा

सात सौ रुपए प्रति फुट साखू

एक हजार रुपए प्रति फुट सागौन

हाल में हुई चर्चित घटनाएं -

11 दिसंबर 15 जंगल टिकरिया में 22 बोटा अवैध साखू, सागौन बरामद, चार वाहन सीज

28 नवंबर कुसम्ही जंगल में वन कर्मचारियों पर हमला, फायरिंग में एक तस्कर घायल

28 सितंबर 15 कुसम्ही जंगल में वन कर्मचारियों से मुठभेड़, वन कर्मी भी घायल

28 अगस्त 15 कुसम्ही जंगल में वन कर्मचारियों से मुठभेड़

19 जनवरी 15 कुसम्ही जंगल में पेड़ काट रहे तस्कर रंगे हाथ पकड़े गए।

जंगलों में कटान रोकने लिए गश्त बढ़ा दी गई है। कर्मचारियों की कमी से कभी-कभी प्रॉब्लम आती है। तस्करों पर शिकंजा कसा गया है। वन माफियाओं को चिहिन्त करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

डॉ। जनार्दन, डीएफओ

Posted By: Inextlive