- केंद्रीय कैबिनेट सचिव प्रदीप कुमार सिन्हा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की मेगा फूड पार्को की समीक्षा

- फूड प्रॉसेसिंग के लिए विकसित की जाएंगी मॉर्डन फैसिलिटीज

DEHRADUN: प्रदेश सरकार द्वारा मेगा फूड पार्क को बढ़ावा देने के लिए जल्द पॉलिसी बनायी जाएगी। इसके तहत पार्क में स्थापित होने वाली इकाइयों को तमाम सुविधाएं दी जाएंगी। इसमें खाद्य प्रसंस्करण के लिए मॉडर्न सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इस कवायद से प्रदेश के किसानों को उनकी उपज का बेहतर लाभ ि1मल पाएगा।

राज्य में हैं दो मेगा फूड पार्क

केंद्रीय कैबिनेट सचिव प्रदीप कुमार सिन्हा से वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान एसीएस एस रामास्वामी ने यह जानकारी दी। सोमवार को कैबिनेट सचिव सभी राज्यों में स्थापित और प्रस्तावित मेगा फूड पार्क की प्रगति समीक्षा कर रहे थे। बताया गया कि देश में ब्ख् मेगा फूड पार्क स्वीकृत किये गये हैं। इनमें से 8 पार्क संचालित हैं और फ्ख् स्थापित होने वाले हैं। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि उत्तराखंड में दो मेगा फूड पार्क हैं। हरिद्वार में पंतजलि फूड एंड हर्बल पार्क 7क्.म्फ् एकड़ भूमि में संचालित हो रहा है। 9भ्.08 करोड़ रुपए से स्थापित इस पार्क की मंजूरी ख्009 में मिली थी। पिछले साल सितंबर से पार्क संचालित हो रहा है। इस पार्क में प्याज, गाजर, मूली, नीबी, एलोवेरा, सेब, जामुन आंवला, गेंहू, चावल आदि का प्रसंस्करण किया जा रहा है, जबकि दूसरा हिमालयन मेगा फूड पार्क, काशीपुर ऊधमसिंह नगर में है। भ्0.क्ब् एकड़ भूमि पर 90.9म् करोड़ रुपए से बन रहे इस पार्क को ख्0क्ब् में मंजूरी मिली थी। आम, अमरूद, लीची, सेब, नीबू, आलू, टमाटर, गेहूं, मिर्च, अदरक, लहसुन, हल्दी आदि का प्रसंस्करण इस पार्क में किया जाएगा।

Posted By: Inextlive