-त्रिकोणीय मुकाबले में हर पैनल ने अंतिम दम तक लगाया जोर

-आठ पदों के लिए गुरुवार को हुआ

मतदान, मतगणना आज

Meerut : मेरठ बार एसोसिएशन के आठ पदों के लिए गुरुवार को मतदान हुआ। अधिवक्ताओं ने बड़ी संख्या में मतदान में हिस्सा लिया और शाम होते-होते मतदान का प्रतिशत 8क्.म्ब् से भी अधिक पहुंच गया। मतगणना शुक्रवार को होगी। शाम तक नतीजे आने की संभावना है।

सुबह से ही गहमागहमी

मेरठ बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए सुबह से ही गहमागहमी बनी रही। सुबह 8.फ्0 बजे से ही मतदाता अपने मताधिकार के प्रयोग के लिए कतारों में लग गए। मतदाताओं से ज्यादा समर्थकों में रहा। दोपहर के समय मतदान की प्रक्रिया थोड़ी धीमी रही, लेकिन सूरज के तेवर कुछ कम होते ही मतदान के लिए भीड़ लग गई। मेरठ बार एसोसिएशन का चुनाव तो इस बार त्रिकोणीय हो रहा है, लेकिन जानकारों के मुताबिक मुख्य मुकाबला रोहिताश्व कुमार अग्रवाल पैनल और राजेंद्र कुमार जानी पैनल के बीच ही है। दोनों ही पैनल के समर्थक और सदस्यों ने अपना पूरा जोर लगा दिया कि उनके पक्ष में मतदान हो।

निर्विरोध चयन

मेरठ बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद के लिए रेखा त्यागी पहले ही निर्विरोध चुन ली गई हैं। छह वरिष्ठ और छह कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य भी पूर्व में ही चुन लिए गए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी रामेश्वर प्रसाद त्यागी मुखिया ने बताया कि मेरठ बार एसोसिएशन में कुल मतदाताओं की संख्या फ्फ्फ्9 है और ख्7ख्म् मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पांच वोट खारिज किए गए। चुनाव निष्पक्ष हो इसके लिए पर्यवेक्षक के तौर पर बार काउंसिल ऑफ यूपी की ओर से अनिल प्रताप सिंह पहुंचे थे। बीमार होने की वजह से दूसरे पर्यवेक्षक अजय यादव नहीं पहुंच सके।

दिग्गज भी पहुंचे

मेरठ बार एसोसिएशन के चुनाव में हिस्सा लेने के लिए कई राजनीतिक रसूख वाले भी पहुंचे, जिनके पास वकालत की डिग्री है और बार के सदस्य हैं। इनमें दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजपाल सिंह, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह, राजेंद्र शर्मा, रणबीर राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह, रालोद नेता राजकुमार सांगवान, भाजपा के महानगर अध्यक्ष रितुराज जैन भी शामिल हैं।

अधिवक्ताओं पर छाया चुनावी बुखार

अधिवक्ताओं के सिरे पर भी चुनावी बुखार खूब दिखा। चंद्रपाल, रोहताश अग्रवाल, राजेंद्र कुमार जानी समेत सभी के पैनल के समर्थक मतदाताओं को अपने पक्ष में वोट डालने के लिए मतदान केंद्र तक पहुंचते देखे गए। किसी ने अपने पैनल के समर्थन में टोपी पहनी तो किसी ने लिफलेट। अपने नाम का कार्ड भी बांटा। कई उम्मीदवार पैनल से हटकर भी अपने को जिताने की चिरौरी करते देखे गए।

इनके तकदीर का फैसला आज

अध्यक्ष पद: चंद्रपाल सिंह, राजेंद्र सिंह जानी और रोहिताश्व कुमार अग्रवाल।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष: अनिल कुमार त्यागी, महिपाल सिंह और विसाल अहमद।

उपाध्यक्ष: अजीत सिंह वर्मा, अजीत सिंह यादव, अरविंद कुमार कुलश्रेष्ठ, संदीप कुमार सैनी और विद्या प्रकाश अवस्थी।

महामंत्री: केके शर्मा, रविदत्त शर्मा, संजय शर्मा और सुरेश चंद्रा।

कोषाध्यक्ष: धीरज सिंह तोमर, करन सिंह और रवींद्र विक्रम सिंह राणा।

संयुक्त मंत्री प्रशासन: निर्मला देवी, समर अहमद अंसारी और विनोद कुमार गौतम।

संयुक्त मंत्री प्रकाशन: अनिल उर्फ अनिल सहगल, जगजीत सिंह, मो। सलीम अंसारी और श्याम सुंदर शर्मा।

Posted By: Inextlive