जानकारी है कि एक तरफ जहां एक्‍टर कबीर बेदी अपने 70वें जन्‍मदिन पर चौथी शादी करके काफी सुर्खियों में हैं वहीं दूसरी तरफ इस रिश्‍ते को लेकर उनकी बेटी पूजा बेदी के खासे नाराज होने की भी खबर खूब चर्चा में है। इस बात की जानकारी उन्‍होंने खुद ही ट्विट करके दी है।

ऐसी है जानकारी
उन्होंने ट्वीट करते हुए सार्वजनिक तौर पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। इस क्रम में उन्होंने अपनी नई मां के लिए 'डायन' शब्द का इस्तेमाल किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि हर परी कथा में एक डायन या दुष्ट सौतेली मां होती है, अब उनकी भी आ गई। कबीर बेदी ने परवीन दोसांज से शादी कर ली।
पूजा बेदी ने किया ट्विट
वो बात और है कि पूजा बेदी के ट्विटर पेज पर अब ये ट्वीट नजर नहीं आ रहा है। आपको बता दें कि वो कबीर की पहली पत्नी प्रोतिमा की बेटी हैं। इनका एक भाई भी था, जिसका नाम सिद्धार्थ था। अब उसकी मौत हो चुकी है। उसके बाद उनकी मां भी चल बसीं। तब से वह बिना मां और भाई के अकेले हो गईं।
ये बातें चौंकाएंगी आपको
वैसे आपको एक बार फिर बताते चलें कि कबीर ने अपने 70वें जन्मदिन पर करीबी दोस्त परवीन दूसांज के साथ शादी कर ली। यहां बड़ी और गौर करने वाली बात ये है कि परवीन 42 साल की हैं और कबीर से 29 साल छोटी हैं। इससे भी ज्यादा हैरानी की बात ये है कि वो उम्र में पूजा बेदी से भी छोटी हैं।

inextlive from Bollywood News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma