Coronavirus : एक्ट्रेस व माॅडल पूनम पांडेय के खिलाफ मुंबई पुलिस ने लाॅकडाउन का उल्लंघन करने पर केस दर्ज कर लिया है। साथ पुलिस ने उनकी कार भी सीज कर दी है। यहां जानें क्या है पूरा मामला और महाराष्ट्र में रविवार तक कोरोना पाॅजिटिव केसेज की अपडेट।

मुंबई (एएनआई/ पीटीआई)। Coronavirus : एक्ट्रेस व माॅडल पूनम पांडेय के खिलाफ रविवार को एफआईआर दर्ज हुई है। दरअसल संडको मुंबई पुलिस ने उन्हें लाॅकडाउन का उल्लंघन करते हुए पाया तो उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली। उनकी कार को मुंबई पुलिस ने सीज भी कर लिया। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, 'पूनम के खिलाफ नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहद केस रजिस्टर किया गया है। दर्ज के केस के मुताबिक रविवार को शाम 8 बजे मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में उनका केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने उनकी कार को सीज कर लिया है।'

महाराष्ट्र में रविवार को 1278 नए कोरोना पाॅजिटिव

रविवार को महाराष्ट्र में 1278 नए कोरोना पाॅजिटिव केस दर्ज हुए हैं और इससे मरने वालों की संख्या 53 हो चुकी है जिनमें से 19 मरने वाले तो मुंबई के हैं। एक स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक मुंबई में अब तक कुल कोरोना वायरस के 22171 मामले और मरने वालों की संख्या 832 दर्ज हुई है। बता दें मरने वाले 53 लोगों में 19 मुंबई के, 14 मालेगांव के 5 पुणे और 5 जलगांव के, 2 ढूले, 1 ढूले गांव के हैं। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 832 हो गई है। ऑफिशियल्स की मानें तो तो 44327 लोग घरों में क्वाॅरंटीन हैं और 14465 लोग इंस्टीट्यूशनल क्वाॅरंटीन हैं।

Posted By: Vandana Sharma