-डॉक्टर के पॉजिटिव आने के बाद बनाया गया

-सीलिंग एरिया में कई हॉस्पिटल व क्लीनिक हैं

बरेली-शहर का पॉश इलाका आखिरकार वेडनसडे दोपहर हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया। इससे पहले हॉटस्पॉट न बने, इसके लगातार प्रयास किए जा रहे थे। यहां के एक डॉक्टर रेडियोलॉजिस्ट की कोरोना पॉजिटिव ट्यूजडे रात में आयी थी। हॉटस्पॉट न बनाने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हुई। इससे पहले साहूकारा को भी हॉटस्पॉट बनाने में 3 दिन लग गए थे। अब डिस्ट्रिक्ट में 14 हॉटस्पॉट बन गए हैं, जिसमें 5 हॉटस्पॉट सिटी में ही हैं।

किया था अल्ट्रासाउंड

बता दें कि रामपुर गार्डन के रेडियोलॉजिस्ट ने बदायूं की महिला का अल्ट्रासाउंड किया था। बदायूं में महिला का कोरोना टेस्ट किया गया था, जहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। बदायूं के डीएम ने इस संबंध में बरेली के प्रशासन को अवगत कराया था। जिसके बाद डॉक्टर का सैंपल लिया गया था और उन्हें होम क्वांरटीन किया गया था। पुलिस सूत्रों की मानें तो डॉक्टर सैंपल देने से कतरा भी रहे थे। डॉक्टर के यहां रोजाना काफी संख्या में अल्ट्रासाउंड होते हैं। यह पेशेंट अलग-अलग डॉक्टर के यहां से आते हैं। ऐसे में सर्विलांस टीम उनके संपर्क में आए सभी लोगों का रिकार्ड तलाश रही हैं, ताकि सभी को क्वारंटीन किया जा सके।

250 मीटर का एरिया सील

हॉटस्पॉट बनने के बाद डॉक्टर के घर के रेडियस का 250 मीटर का एरिया सील किया जाएगा। इस एरिया में रामपुर गार्डन के करीब 10 नामी हॉस्पिटल जद में आ रहे हैं। इसके अलावा कई ऑफिस भी हैं। इस कॉलोनी में डॉक्टर के अलावा अन्य एलीट क्लास के लोग ही रहते हैं। अब यहां सिर्फ होम डिलीवरी की जाएगी। एरिया से मूवमेंट सिर्फ इमरजेंसी में ही किया जाएगा। होम डिलीवरी करने वालों की लिस्ट तैयार की जा रही है। पुलिस ने एरिया के सभी प्वांइट्स को बंद कर दिया है। एंट्री प्वाइंट के भी बैरियर लगा दिए गए हैं। फायर और नगर निगम की टीम ने सैनेटाइजेशन का भी काम किया।

पहले भी बनने से बचा

रामपुर गार्डन हॉटस्पॉट बनने से पहले एक बार बच चुका है। यहां के एक हॉस्पिटल में फरीदपुर की महिला की डिलीवरी हुई थी। महिला कोरोना पॉजिटिव पायी गई थी। जिसके बाद हॉस्पिटल के स्टॉफ को क्वारंटीन किया गया था और सैंपल भी कलेक्ट किए गए थे। डॉक्टर व अन्य की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आने के चलते एरिया को सील नहीं किया गया था। हालांकि पुलिस ने एहतियातन एरिया में बैरीकेटिंग कर दी थी, जिसका कुछ लोगों ने विरोध भी किया था। उस वक्त नियमों के तहत पूरा रामपुर गार्डन सील हो जाता लेकिन अब कुछ एरिया ही सील होगा, जिससे यहां के अन्य लोगों के लिए राहत की खबर है।

शहर में हुए 5 हॉटस्पॉट

डिस्ट्रिक्ट में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़ने के साथ हॉटस्पॉट की संख्या भी बढ़ती जा रही है। अब डिस्ट्रिक्ट में 14 हॉटस्पॉट बन गए हैं, जिसमें 9 हॉटस्पॉट रुरल और 5 हॉटस्पॉट सिटी एरिया में हैं। सिटी में रामपुर गार्डन से पहले बिहारीपुर, एजाज नगर गौटिया, बानखाना और साहूकारा को हॉटस्पॉट बनाया गया था। एजाज नगर गौटिया और साहूकारा जल्द ही हॉटस्पॉट बने हैं। इससे पहले शहर में सुभाषनगर, हजियापुर और ब्रहमपुरा हॉटस्पॉट बने थे।

Posted By: Inextlive