JAMSHEDPUR: अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के बैनर तले बुधवार को कोल्हान के करीब फ्00 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इससे डाक विभाग का सारा काम-काज प्रभावित रहा। रोजाना की तरह सुबह करीब क्0 बजे दर्जनों की संख्या में लोग डाकघर पहुंचे थे लेकिन बंद होने के कारण उन्हें काफी परेशानी हुई। हालांकि, अंदर काउंटर पर दूसरे संघ के इक्का-दुक्का कर्मचारी तैनात थे जो हड़ताल में शामिल नहीं थे। इनके माध्यम से कुछ लोगों ने सिर्फ पैसा का लेन-देन कर सके। बाकि काम नहीं हो सका। संघ के प्रमंडलीय सचिव रत्नेश रत्न ने कहा कि कोल्हान में कुल दो प्रधान डाकघर, 7ख् उपडाकघर व ख्9भ् से अधिक शाखा डाकघर संचालित है। इसके तहत रोजना करीब ब्0 करोड़ का लेन-देन होता है लेकिन कर्मचारियों को हड़ताल पर रहने से करीब फ्भ् करोड़ का लेन-देन नहीं हो सका। कुछ उपडाकघर खुले रहें जहां पर करीब पांच करोड़ का कारोबार हुआ है। हड़ताल में डाकिया कर्मचारियों ने भी समर्थन किया था इसलिए न तो किसी के घर पार्सल पहुंचा और न ही रजिस्ट्री हो सका। वहीं संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष जे भट्टाचार्जी ने कहा कि सरकार उनकी मांगें अगर जल्द ही नहीं मानी तो आगे और भी उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर झारखंड के उपाध्यक्ष सीएल तिवारी, चंडी चरण साधु, एसके बाजपेयी, विक्की कुमार, विशाल चौबे, सुभाष महतो, उदय झा, सुरेंद्र प्रसाद, कौशिक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Posted By: Inextlive