- ऑनलाइन जमा करिए प्रीमियम

- मैसेज के थ्रू मिलेगी जानकारी

BAREILLY :

पोस्ट ऑफिस के पॉलिसी होल्डर्स के लिए एक गुड न्यूज है। विभाग ने बीमा पॉलिसी पूर्ण रूप से ऑनलाइन कर दिया है। कस्टमर ऑनलाइन ही विभाग की पॉलिसी के बारे मे जानकारी हासिल कर उससे जुड़ भी सकते है। पॉलिसी होल्डर्स पॉलिसी की मेच्योरिटी को ऑनलाइन ही देश के किसी भी कोने से देख सकते है। कस्टमर को पॉलिसी पर लोन की सुविधा भी मिल सकेगी।

ऑनलाइन सर्विस स्टार्ट

इस सर्विस को विभाग ने मैकेमिश ग्लोबल सॉफ्टवेयर जायांड कंपनी के सहयोग से शुरू किया है। कंपनी की ओर से पुरानी व नई पॉलिसी और बांड स्कैन कर वेबसाइट पर अपलोड करने का काम करेगी। ताकि, पॉलिसी होल्डर्स को अपने पॉलिसी से जुड़ी जानकारी मिलती रहे। अधिकारियों ने बताया कि इस सर्विस के शुरू होने से प्रीमियम का भुगतान देश-विदेश कही से भी किया जा सकता है। पॉलिसी पर कितना प्रीमियम देना है इस बात की जानकारी एज वाइज साइट पर मौजूद है। पॉलिसी लेने के लिए अपने डॉक्यूमेंट स्कैन कर ऑनलाइन जमा किए जा सकते है।

मैसेज के थ्रू मिलेगी जानकारी

सबसे अच्छी बात यह है कि पॉलिस के बारे में मैसेज के थ्रू जानकारी मिलेगी। मसलन प्रीमियम कब जमा करना है, उसकी मेच्योरिटी। हालांकि, इस सुविधा का लाभ पाने के लिए कांटैक्ट नंबर जमा करना जरूरी है। कस्टमर के कांटैक्ट नंबर विभाग के सर्वर से कनेक्ट होंगे। जोकि, समय-समय पर पॉलिसी होल्डर्स को अलर्ट करने का काम करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि पुरानी पॉलिसी पर लोन लेने की सुविधा भी ऑनलाइन होगी। इंडोमेंट पॉलिसी के 3 साल और होल लाइफ पॉलिसी के 5 साल पूरा होने की स्थिति में ही पॉलिसी होल्डर्स को लोन मिल सकेगा। इस नई व्यवस्था के तहत लोन और पॉलिसी का पैसा डायरेक्ट कस्टमर के एकाउंट में भेजा जाएगा। हालांकि इसके लिए विभाग में एकाउंट होना आवश्यक है। ऐसा नहीं होने की स्थिति में कस्टमर को चेक के माध्यम से पैसे पेमेंट किए जाएंगे।

पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस को ऑनलाइन कर दी गयी है। कस्टमर ऑनलाइन ही पॉलिसी से जुड़ी सुविधाओं का लाभ ले सकते है।

विजय वीर सिंह यादव, बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर, मेन पोस्ट ऑफिस

Posted By: Inextlive